फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Missing AMU student of business house returned on third day

अलीगढ़ : कारोबारी घराने की लापता एएमयू छात्रा तीसरे दिन लौटी

Sun, 17 Oct 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Missing AMU student of business house returned on third day
महानगर के एक कारोबारी परिवार की बेटी बुधवार रात को गुस्से में घर से चली गई थी, जो शनिवार शाम लौट आई। परिवार ने एएमयू में पढ़ने वाली बेटी की तलाश में एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ था और पुलिस में भी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। लेकिन शनिवार शाम युवती के लौटने पर परिवार व पुलिस ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

सासनी गेट इलाके के कारोबारी परिवार की 24 वर्षीय बेटी एएमयू से पढ़ाई कर रही है। परिवार के अनुसार, बुधवार रात अचानक मां से किसी बात पर विवाद के बाद बेटी घर से निकली, फिर उसका पता नहीं चला। पहले तो परिवार ने बेटी को शहर के तमाम करीबी रिश्तेदारियों और बेटी के दोस्तों के यहां तलाशा।
विज्ञापन

जब कहीं सुराग नहीं लगा तो पुलिस की मदद लेकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार को मामले में अपहरण की तहरीर दी गई थी। पुलिस ने घर के आसपास के सीसीटीवी, मोबाइल सर्विलांस आदि की मदद से युवती की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, परिवार ने सोशल मीडिया पर भी बेटी के गायब होने और किसी को जानकारी मिलने पर परिवार को सूचित करने जैसी सूचना वायरल कर दी। इसी बीच शाम को युवती घर लौट आई। खुद ही उसके घर लौटने पर परिवार में जहां खुशी लौट आई। वहीं पुलिस ने भी राहत महसूस की।
बेटी के लौटने की पुष्टि खुद युवती के पिता ने की है। बताया कि वह कहां रही इस विषय में अभी बात नहीं हुई है। इंस्पेक्टर सासनी गेट पंकज मिश्रा के अनुसार, युवती के परिवार की ओर से पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शनिवार को उसे अपहरण में तरमीम करने के लिए तहरीर दी गई। इसी बीच युवती के वापस लौटने की जानकारी परिवार ने दी है। अभी युवती से बात करके आगे की जानकारी मिल सकेगी।

मां से हुआ था विवाद, तब गई बेटी : पिता
लापता बेटी के पिता ने बताया कि बुधवार रात में बेटी से उसकी मां से कुछ विवाद हुआ। इसके बाद वह गुस्से में घर से चली गई। हालांकि उसे रोकने के लिए मां भी पीछे-पीछे गई, मगर बेटी का पता नहीं चला। अब बेटी लौट आई है। सब ईश्वर की कृपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed