फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Minor Girl Human Trafficking Missing

अलीगढ़: किशोरी को जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बना उसे अपने ससुर के हाथों बेचा

Fri, 16 Oct 2026 03:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 16 Oct 2026 03:04 PM IST
सार

किशोरी के पास मौजूद मोबाइल में अलग-अलग सिम सक्रिय होने के बाद पुलिस जांच आगे बढ़ी। छानबीन के दौरान आपत्तिजनक फोटो मिलने की बात दौरान सुनील के मोबाइल में किशोरी सामने आई। पूछताछ में किशोरी को बेचे जाने से संबंधित जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने सुनील और उपेंद्र को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Aligarh Minor Girl Human Trafficking Missing
किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी के मानव तस्करी का शिकार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि टेंपो चालक ने किशोरी को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद उसे अपने ससुर के हाथों बेच दिया। इसके बाद किशोरी को दोबारा बेचे जाने की बात भी सामने आई है। किशोरी पिछले चार माह से लापता है। पुलिस ने टेंपो चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। किशोरी की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तालानगरी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी छह जून को अपने भाई के दोस्त सम्राट के साथ घर से निकली थी। वह अपने दादा का मोबाइल भी ले गई थी। बौनेर तिराहे पर भाई का फोन आने के बाद सम्राट ने उसे अलीगढ़ जाने वाले टेंपो में बैठा दिया। इसके बाद किशोरी घर नहीं पहुंची। आठ जून को उसके भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।जांच के दौरान टेंपो चालक सुनील निवासी नगला मानसिंह, गांधी पार्क का नाम सामने आया। 
विज्ञापन


आरोप है कि उसने किशोरी को अपने घर ले जाकर नशीला इंजेक्शन दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 15 दिन बाद अपनी पत्नी भारती की मदद से किशोरी को अपने ससुर विनोद कुमार और सास सुदामा के हवाले कर दिया।पुलिस पूछताछ में किशोरी को आगे 70 हजार रुपये में एटा जिले के एक व्यक्ति उपेंद्र को बेचे जाने की जानकारी मिली। आरोप है कि किशोरी ने करीब दो माह पहले उपेंद्र को अपनी असलियत बताई तो उसने उसे वापस विनोद के पास भेज दिया। इसके बाद से विनोद किशोरी को लेकर फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से खुला मामला
विवेचक विकास भारती के मुताबिक, किशोरी के पास मौजूद मोबाइल में अलग-अलग सिम सक्रिय होने के बाद पुलिस जांच आगे बढ़ी। छानबीन के दौरान आपत्तिजनक फोटो मिलने की बात दौरान सुनील के मोबाइल में किशोरी सामने आई। पूछताछ में किशोरी को बेचे जाने से संबंधित जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने सुनील और उपेंद्र को हिरासत में लिया। सीओ अतरौली अनिवेश कुमार ने बताया कि टेंपो चालक द्वारा किशोरी को अपने रिश्तेदार को बेचने की बात सामने आई है। संबंधित व्यक्ति किशोरी को लेकर फरार है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला किसी बड़े मानव तस्करी गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed