{"_id":"5fcbd3218ebc3ecfd30b2627","slug":"aligarh-mini-industrial-hub-to-be-built-in-khyamai-city-office-news-ali250414239","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : ख्यामई में बनेगा मिनी इंडस्ट्रियल हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : ख्यामई में बनेगा मिनी इंडस्ट्रियल हब
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अंडला में बनने वाले डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से महज नौ किमी दूर गभाना के पास ख्यामई में मिनी इंडस्ट्रियल हब बनाने की योजना बन रही है। पूर्व में ये जमीन डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विस्तार के लिए उस समय प्रस्तावित हुई थी जब अंडला के किसानों ने वहां जमीन देने से इंकार कर दिया था और प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा था। प्रशासन ने बाद में अंडला में और जमीन लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने यहां की जमीन पर कॉरिडोर के विस्तार का प्रोजेक्ट बनाया था।
अब इस प्रोजेक्ट को मिनी इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे वहां पर भी औद्योगिक विकास हो सके। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने शनिवार को कहा कि इस संबंध में तहसील स्तर पर एसडीएम को निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ख्यामई और अर्जुनपुर में कुछ जमीन है जिस पर ये काम हो सकता है। गौर हो कि गभाना कस्बे से शुरू होने वाले सोमना मोड़ रोड से ख्यामई लगभग नौ किमी दूर पड़ता है। वीरपुरा से होते हुए घौरोठ गांव में होकर ये रास्ता ख्यामई जाता है।
इस जमीन के पास ही करनपुर बाईपास भी है। करनपुर बाईपास से कोई भी सीधे खैर रोड पर आ जाएगा। ऐसे में ये जगह खैर और अंडला से जुड़ी हुई है। जिससे यहां लगने वाले उद्योगों को अलीगढ़ पलवल हाईवे, अलीगढ़ दिल्ली जीटी रोड के दो बड़े हाईवे कनेक्शन मिलेंगे। जेवर इंटरनेशन एयरपोर्ट, डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, स्व. राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना होने से ख्यामई का इंडस्ट्रियल हब एक सफल प्रोजेक्ट बन जाएगा। इसके साथ ही दूसरे प्रोजेक्ट विकसित होंगे। इस हब में हार्डवेयर सहित स्थानीय उद्योग विकसित हो सकेेंगे।