फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh mayor Prashant Singhal Interview

Aligarh News: मेयर बन पापा का किया सपना साकार, मम्मी को दिया मदर्स डे का उपहार

Sun, 14 May 2023 03:05 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 14 May 2023 03:05 AM IST
सार

जीत के बाद भाजपा के नवनिर्वाचित मेयर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि शहर को पहली बार ट्रिपल इंजन की सरकार मिली है। देश के विकास में जिस तरह मोदी जी, प्रदेश के विकास में योगी जी लगे हैं। ठीक उसी मेहनत और ताकत के साथ शहर के विकास में मैं अब जुट जाऊंगा।

विज्ञापन
Aligarh mayor Prashant Singhal Interview
अलीगढ़ मेयर प्रशांत सिंघल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी प्रशांत सिंघल ने मेयर पद जीत कर अपने पापा शहर के प्रमुख उद्योगपति रमेश चंद्र सिंघल का सपना साकार किया है। साथ में मदर्स डे से एक दिन पहले जीत मां की झोली में डालकर उन्हें यह मदर्स डे का उपहार दिया है। प्रशांत कहते हैं कि शहर के भाग्य विधाताओं ने मुझ पर जो भरोसा जिताया है। उस पर हर कीमत पर खरा उतरूंगा और शहर को क्लीन अलीगढ़-ग्रीन अलीगढ़ बनाकर दिखाऊंगा। वे इस जीत का श्रेय भाजपा संगठन, एक एक कार्यकर्ता और भाइयों-दोस्तों व वोटरों को देते हैं।

विज्ञापन


जीत के बाद भाजपा के नवनिर्वाचित मेयर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि शहर को पहली बार ट्रिपल इंजन की सरकार मिली है। देश के विकास में जिस तरह मोदी जी, प्रदेश के विकास में योगी जी लगे हैं। ठीक उसी मेहनत और ताकत के साथ शहर के विकास में मैं अब जुट जाऊंगा। वे अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहते हैं कि सबसे पहले क्लीन अलीगढ़-ग्रीन अलीगढ़ पर काम होगा। फिर जन सहयोग से शहर को जाम से निजात और अतिक्रमण पर काम होगा। मैं बचपन से शहर में अतिक्रमण व जाम की समस्या देखता आया हूं। इसी तरह जलभराव वाले उस इलाके में मेरा घर है कि जहां बारिश में शहर में सबसे पहले सराय लवरिया में जलभराव होता है। 
विज्ञापन


शहर को अब तक कटोरेनुमा कहकर इस समस्या का स्थायी निदान नहीं किया जा सका है। मगर जन सहयोग और बेहतर तकनीक से इस समस्या का समाधान प्राथमिकता पर होगा। ग्रह/संपत्ति कर के मुद्दे पर शासन स्तर पर पैरवी कर जनता को हर कीमत पर राहत दिलाई जाएगी। वे खुद युवा सोच के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरे और उन्हें शहर के हर युवा ने जबरदस्त प्यार दिया है। वे ऐसा करके दिखाएंगे कि युवाओं को साथ लेकर चलेंगे और हर युवा खुद को मेयर समझेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे कहते हैं कि सर्व समाज ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। भाग्य विधाता बने हर वर्ग, उम्र और धर्म के लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। वे बिना किसी भेदभाव के शहर में काम कराएंगे और पूरे बोर्ड को साथ लेकर चलेंगे। बोर्ड में भी किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। जो नारा योगी-मोदी का है कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास, उस नारे को यहां साकार किया जाएगा। बता दें कि उनके पिता शहर के प्रमुख निर्यातकों में शामिल रमेश चंद सिंघल शुरुआत से भाजपा से जुड़े रहे हैं और हमेशा पार्टी के सहयोगी रहे हैं। जब आशुतोष वाष्र्णेय बतौर निर्यातक इस चुनाव में उतरे थे, तब पूरी निर्यातक लॉबी ने चुनाव लड़ाया था। तभी से वे भी अपने परिवार से किसी को राजनीति में लाने के लिए प्रयासरत रहे। कई मौकों पर प्रयास हुए। मगर सफल नहीं हुए। आज अपनी इस जीत को वे पिता का सपना साकार करने वाली जीत और मदर्स डे से एक दिन पहले मां को उपहार करार देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed