{"_id":"616348628ebc3e05e91ab788","slug":"aligarh-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-city-office-news-ali2754185113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
थाना गोधा के गांव खुशहालगढ़ी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर विषाक्त पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाया है। गांव खुशहालगढ़ी में रहने वाली 25 वर्षीय चंद्रप्रभा की शादी फरवरी 2019 में धीमरपुर गांव के युवक से हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद पारिवारिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था। बीते दिनों चंद्रप्रभा को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था, रविवार को चंद्रप्रभा की खुशहालगढ़ी में मौत हो गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।