फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Marriage home will now open on Numaish's land

अलीगढ़ : नुमाइश की जमीन पर अब मैरिज होम खुलेगा

Fri, 17 Jul 2020 07:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Marriage home will now open on Numaish's land
तहसील कोल के बराबर स्थित नुमाइश के वाहन पार्किंग की जमीन से 35 बाई 35 वर्ग वर्गमीटर हिस्सा बीपीसीएल को लीज पर देने के बाद सांसद सतीश गौतम ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने फैसला बदल दिया है। लीज निरस्त कर अब करीब नौ बीघा जमीन में मैरिज होम/कम्युनिटी हॉल बनाया जाएगा। डीएम ने नुमाइश कमेटी में शामिल प्रशासनिक अधिकारियों से नुमाइश के खाते में पड़े पैसों से मैरिज होम बनाने का प्रस्ताव तैयार करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

नुमाइश के दौरान दौरान तहसील कोल के बराबर स्थित राजेन्द्र सिंह अखाड़ा की जमीन पर वाहन स्टैंड लगता है। उक्त जमीन के 35 बाई 35 वर्गमीटर के हिस्से को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड को डीएम ने पिछले दिनों 29 साल 11 माह के लिए लीज पर दे दिया था। प्रत्येक माह एक लाख रुपये किराया वसूलने और हर पांच साल पर 15 प्रतिशत किराये में बढ़ोतरी की शर्त भी थी। इस पर सांसद सतीश गौतम ने जिला प्रशासन की मुख्यमंत्री से शिकायत कर दी थी। साथ ही उन्होंने को चुनौती देते हुए कहा था कि वह उस जमीन पर पेट्रोल पंप नहीं खुलने देंगे। इसके 24 घंटे बाद डीएम ने अपना फैसला बदलते हुए बीपीसीएल से जमीन का लीज करार खत्म कर कम्युनिटी हॉल/ मैरिज होम बनवाने का फैसला लिया है। डीएम ने कहा कि खाली पड़ी जमीन पर कई बार कब्जे का प्रयास हो चुका था। इसलिए वहां उस जमीन को लीज पर दिया था। अब वहां मैरिज होम बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

उमेश मित्तल को नुमाइश बाबू का चार्ज
जिलाधिकारी ने पीयूष साराभाई को नुमाइश बाबू के पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर असलहा बाबू का काम देख रहे उमेश मित्तल को चार्ज सौंपा गया है। पीयूष साराभाई को अचानक हटाए जाने के बाद प्रशासनिक से लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि आखिरी यह फैसला क्यों लिया गया है। कुछ लोग इसे नुमाइश की जमीन के मुद्दे से जोड़ते हुए सांसद द्वारा की गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई भी बता रहे हैं। इधर, नुमाइश की कार्यकारिणी को भी जल्द भंग किए जाने की भी चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed