शुक्रवार को कुछ देर की बारिश में ही मैरिस रोड का आधा इलाका डूब गया। आयकर विभाग से लेकर राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के आवास से पहले तक जलभराव बना रहा है। इसी बीच सांसद सतीश गौतम के कार्यालय की ओर दुर्गाबाड़ी की पूरी गली में पानी भरा रहा।
भाजपा का जिला कार्यालय की ओर से मुड़ने वाली गली के पास तक जलभराव रहा। रामघाट रोड, गांधी आई हास्पिटल, रेलवे रोड, मथुरा नगर रोड, स्टेशन के पास, मीनाक्षी पुल के नीचे, सुरेंद्र नगर, नगला मसानी, खैर रोड, जमालपुर, जीवनगढ़ सहित कई स्थानों पर पानी भरा। जिससे लोगों को बहुत परेशानी। दुकानों के अंदर जाने का रास्ता पानी ने बंद कर दिया था। एएमयू के भूगोल विभाग के सीनियर प्रो. अतीक अहमद सिद्दीकी ने कहा है कि आगामी 01, 2 और 3 अगस्त को बारिश का पूर्वानुमान है। इस बीच अच्छी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को बारिश लगभग दो मिली तक हुई है।