फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Mandi will remain closed from 9 to 11 July

अलीगढ़ : नौ से ग्यारह जुलाई तक बंद रहेगी मंडी

Wed, 08 Jul 2020 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Mandi will remain closed from 9 to 11 July
मंडी समिति के अंदर मंडी शुल्क के प्रावधान के विरोध में प्रदेश की सभी मंडियों के साथ जिले की मंडियां भी नौ से ग्यारह जुलाई तक बंद रहेंगी। इस आशय की घोषणा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की वर्चुअल मीटिंग में की गई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार ने पूरे देश से मंडी शुल्क व अनावश्यक लिखा-पढ़ी समाप्त कर व्यापारियों को राहत प्रदान की है। दूसरी ओर प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार मंडी के अंदर मंडी शुल्क देना पड़ रहा है। इससे गल्ला आढ़ती, पल्लेदार एवं संबंधित लोगों के बेरोजगार होने का खतरा है। इसके विरोध में नौ से ग्यारह जुलाई तक प्रदेश की सभी गल्ला मंडियां बंद रहेंगी। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि तीन दिन तक धनीपुर समेत अन्य मंडियां बंद रखकर व्यापारी विरोध जताएंगे। उन्होंने किसानों से भी नौ से ग्यारह जुलाई के मध्य माल मंडी में न लाने की अपील की है। इस मौके पर वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय, ओम प्रकाश, सुरेश चंद्र, विजय गुप्ता, हरी गुप्ता, हाजी सुलेमान, हाजी असलम, इनाम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed