फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh man gives triple talaq to first wife during second wedding

अलीगढ़: दूसरा निकाह करने पहुंचा पति, मंडप पर पहली पत्नी ने किया हंगामा, शौहर ने बोला तीन तलाक

Mon, 30 Nov 2020 12:49 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 30 Nov 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Aligarh man gives triple talaq to first wife during second wedding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के जीवनगढ़ इलाके के युवक को पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरा निकाह रचाने के लिए पहुंचना भारी पड़ गया। पहली पत्नी ने निकाह के दौरान हंगामा कर दिया। इस पर शौहर ने उसे वहीं तीन तलाक बोल दिया। 

विज्ञापन


यह सुनकर महिला सन्न रह गई। उसने क्वार्सी थाने में शौहर व उसके भाई सहित दो बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रेलवे लोको कालोनी, खुर्जा जंक्शन, बुलंदशहर निवासी इनायत अली की बेटी चांदनी ने बताया कि उसका निकाह जीवनगढ़ निवासी सलीम खान के बेटे तसलीम खान के साथ हुआ था।
विज्ञापन


निकाह के बाद से ही शौहर व उसके परिवार वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। इस मामले में दो अप्रैल 2018 को खुर्जा नगर थाने में मुकदमा भी दर्ज है। 27 नवंबर को पता लगा कि शौहर बिना तलाक दिए ही बेगपुर गली-3 की रहने वाली एक लड़की से निकाह करने जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि वह निकाह स्थल पर पिता, मां और भाई-बहन के साथ पहुंची तो शौहर व उसका भाई और बहनोई आगबबूला हो गए। उन्होंने बहन व भाई के साथ मारपीट कर दी। शौहर से निकाह करने का विरोध किया तो उसने मौके पर तीन तलाक दे दिया। 


इस मामले में थाना क्वार्सी पुलिस को तहरीर दी गई है। क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल के मुताबिक, तहरीर के आधार पर महिला के शौहर तसलीम, देवर आरिफ व बहनोई गफ्फार और मुस्ताक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed