{"_id":"609175acf674f1390447cdb6","slug":"aligarh-malkhan-singh-district-hospital-oxygen-generator-plant-servicing-to-be-held-no-corona-patient-admitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की होनी है सर्विस, भर्ती नहीं किए गए कोरोना संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की होनी है सर्विस, भर्ती नहीं किए गए कोरोना संक्रमित मरीज
Tue, 04 May 2021 09:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 04 May 2021 09:56 PM IST
सार
अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में मंगलवार को कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती करना बंद कर दिया गया। इसका कारण है कि ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की रिपेयरिंग होनी है। प्लांट में प्रेशर ठीक तरीके से नहीं बन रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में मंगलवार को कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती करना बंद कर दिया गया। इसका कारण है कि ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की रिपेयरिंग होनी है। प्लांट में प्रेशर ठीक तरीके से नहीं बन रहा है। दो दिन पहले रात में प्लांट धोखा दे गया था।
विज्ञापन
बैकअप वाले सिलिंडरों के सहारे मरीजों को ऑक्सीजन दी गई थी। वहीं तकरीबन पांच मरीजों को दीनदयाल अस्पताल पहुंचवाया गया था। मंगलवार देर शाम तक नोएडा से आने वाले इंजीनयरों का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल के पास खुद का ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट है। यहां मंगलवार को 45 मरीज भर्ती थे। चूंकि दो दिन पहले सिलिंडर चलते चलते धोखा दे गया था। ऑक्सीजन बनना बंद हो गया था तो स्टाफ ने बैकअप वाले सिलिंडरों के सहारे मरीजों को ऑक्सीजन दी थी।
विज्ञापन
वहीं पांच मरीजों को दीनदयाल पहुंचाया था। चार घंटे तक बंद रहा तो प्लाटं की मशीनों को आराम मिला। तब से यह जनरेटर चालू है। मंगलवार शाम को सर्विस होनी थी। सर्विस के चलते कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने से मना कर दिया गया। शाम को इंजीनियर नहीं आए तो रात में उनका इंतजार किया जा रहा था।
कोविड वार्ड प्रभारी डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। सर्विस हो जाएगी तो खतरा टल जाएगा। तब तक हम प्रोटोकॉल के चलते मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं। नोडल प्रभारी बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि प्रेशर की कुछ गड़बड़ी है। इसीलिए ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की सर्विस होनी है।
बैकअप में ऑक्सीजन के 25 सिलिंडर भरे रखे हुए हैं। आवश्यकता पड़ने पर और सिलिंडर मंगा लिए जाएंगे। सर्विस से प्लांट और भी अच्छे से काम करेगा। इससे ऑक्सीजन वाले बेड भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।