फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Make BSP number one in civic elections: Munkad

अलीगढ़ : निकाय चुनाव में नंबर एक बनाएं बसपा को : मुनकाद

Mon, 31 Oct 2022 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Make BSP number one in civic elections: Munkad
अलीगढ़ : बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक को संबोधित करते पूर्व सांसद मुनकाद अली व अन्य पदाध? - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद, आगरा, अलीगढ़, बरेली, लखनऊ मंडल के जोन प्रभारी मुनकाद अली ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि निकाय चुनाव में बसपा को नंबर एक पार्टी बनाने की तैयारी करें।
वह जीटी रोड स्थित गुलाब शिला गार्डन में पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती के निर्देश पर निकाय चुनाव की तैयारी पूरी ताकत से करनी है। वर्तमान की केंद्र और राज्य की सरकारें हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। जनता लगातार बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। निकाय चुनाव में भाजपा को न केवल सबक सिखाना है, बल्कि बसपा को नंबर एक की पार्टी भी बनाना है। उन्होंने कहा कि बहनजी ने अलीगढ़ मंडल में मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी अशोक सिंह, विजेंद्र सिंह विक्रम, राजवीर सिंह, मुकेश चंद्रा को सौंपी है।
विज्ञापन

अशोक सिंह ने कहा कि बसपा को मजबूत बनाने में हम सभी कार्यकर्ता कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। निकाय चुनाव के लिए चुनाव आयोग की देखरेख में चलाए जा रहे वोट बढ़ाने के कार्य में सभी बूथों पर वोटर लिस्ट की पूरी जानकारी रखें, ताकि कोई गड़बड़ी न हो और किसी वोटर का नाम जुड़ने से न छूट जाए। विजेंद्र सिंह विक्रम ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की ताकत केवल बसपा के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत चुनावों में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए मेहनत से कार्य करें। संचालन मुकेश चंद्रा ने किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह ने की। इस अवसर पर मंडल जोन इंचार्ज रणवीर कश्यप, सुरेश गौतम, शिव कुमार शास्त्री आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed