फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Looters fleeing looting shot at police

अलीगढ़: लूटपाट कर भाग रहे लुटेरों ने पुलस पर चलाई गोली

Sun, 24 Nov 2019 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Looters fleeing looting shot at police
शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे जीटी रोड स्थित हरीपुर पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद कार सवार तीन लुटेरों ने सेल्समैन से 2500 रुपये लूटे और भाग निकले। उधर सेल्समैन की सूचना पर पुलिस ने पीछा किया तो लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। यह देख ग्रामीणों ने पुलिस को सहयोग किया जिस पर तीनों लुटेरों को कार समेत पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने लुटेरों की जमकर पिटाई की, जिसमें वह घायल हो गए।
विज्ञापन

हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ कस्बे के भूतेष कालोनी निवासी जयपाल सिंह पुत्र चित्रपाल सिंह चौहान अकराबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित हरीपुर स्थित पेट्रोल पंप शनिवार की दोपहर वह सेल्समैन के रूप में डीजल भर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे सफेद रंग की स्विफ्ट कार वहां पहुंची। कार में तीन युवक थे। उन्होंने कार का टैंक फुल करने के लिए कहा। उन्होंने 2200 रुपये का डीजल कार में भरा। इसके बाद युवकाें ने कार्ड से भुगतान की बात कही तो वह आफिस से मशीन लेकर आए। इसी बीच उनके हाथ में मौजूद बिक्री के 2500 रुपये छीनकर कार सवार युवक भाग निकले।
विज्ञापन

उन्होंने कार का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी और दूसरे कर्मचारी के साथ बाइक से कार का पीछा करने लगे। पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए थाना गेट के सामने बैरियर लगाकर कारों की चेकिंग शुरू कर दी। आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार को रोकने की कोशिश की तो लुटेरों ने रफ्तार में ही कार उसी दिशा में मोड़ ली जिधर से लूटकर आ रहे थे। इस पर एसआई रामकुमार व रवेंद्र सिंह, सिपाही श्यामवीर सिंह आदि ने पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सेल्समैन भी बाइक मोड़कर कार के पीछे लग गए। इस पर लुटेरों ने अपनी कार टुआमई गांव की ओर मोड़ दी। पेट्रोल पंप कर्मियों ने गांव में घुसते ही बदमाशों का शोर मचाया तो ग्रामीणों ने कार पर पथराव शुरू कर दिया। अपने को घिरता देखकर लुटेरों ने पुलिस पर गोली चला दी। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। इसी बीच सिपाही श्यामवीर यादव साहस दिखाते हुए कार तक पहुंच गए और लुटेरे के हाथ से तमंचा छीन लिया।

एसओ सुनील कुमार के अनुसार पकड़े गए लुटेरों में प्रिंसपाल पुत्र राजकुमार निवासी इंद्रा नगर कालोनी शर्बत रोड थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर, शाकिब अंसारी पुत्र शमीम अहमद निवासी मदीना चौक थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर और पंकज सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी रानीखेत मकान नं. 74 अलमोड़ा उत्तराखंड हैं। उनके पास से दो तमंचा, कारतूस, लूटे गए 2500 रुपये, कार बरामद हुई है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed