फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh lockdown

अलीगढ़: 21 दिन का लॉकडाउन सुन कर सड़कों पर आए लोग

Wed, 25 Mar 2020 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh lockdown
देर रात राशन की दुकान से खरीदारी करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 21 दिन का लॉकडाउन करने का एलान होने के बाद ही रात लगभग साढ़े आठ बजे अलग अलग स्थानों पर कई लोग खाने पीने की चीजें जुटाने के लिए सड़क पर आ गए। बाजारों में अचानक भीड़ होने लगी। इस पर पुलिस हरकत में आई और लोगों को समझा कर घर भेजा कि बुधवार सुबह तयशुदा वक्त से आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी और लोग आराम से सामान ले सकेंगे।

विज्ञापन


ऐसी आपाधापी न करे, इससे दुकानदार भी अधिक दाम वसूलेंगे। पुलिस की बात लोगों को समझ में आई तो वह अपने घरों की ओर गए। दुबे का पड़ाव मदारगेट, जयगंज, ऊपरकोट, भुजपुरा, तुर्कमान गेट, सराय गढ़ी, देहलीगेट चौराहा, कनवरीगंज, सराय मियां, मामू भांजा, जमालपुर, मेडिकल रोड, केलानगर, जीवनगढ़, धौर्रामाफी, सर सैयद नगर, रामघाट रोड, किशनपुर, एटा चुंगी बाईपास सहित तमाम इलाकों में लोग बाहर आ गए थे।

विज्ञापन

इधर, लॉकडाउन को प्रभावी बनाने को तीसरे दिन मंगलवार को प्रशासनिक अमला दिन भर सड़कों पर रहा। बेवजह घूमने फिरने वाले हर व्यक्ति को रोका टोका गया। चौराहों पर पुलिस बेरिकेटिंग पर वाहन चालकों की चेकिंग की गई। घर से बाहर निकलने का कारण पूछा गया। काम होने पर ही उन्हें जाने दिया। बेवजह घूमने वालों को फटकार लगाते हुए घरों को वापस भेजा गया।

एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसपी सिटी अभिषेक ने सारसौल चौराहा से लेकर जीटी रोड, पुराने शहर, सिविल लाइंस, क्वार्सी आदि इलाकों को भ्रमण किया। लॉकडाउन को प्रभावी बनाने की ड्यूटी में लगे सभी मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी को औचक तौर पर चेक किया। इसके साथ ही सड़कों पर घूम रहे लोगों को घरों में ही रहने की चेतावनी दी।

सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह व सीओ प्रथम विशाल पांडेय ने सब्जी मंडी चौराहा, ऊपरकोट, देहली गेट आदि इलाकों का भ्रमण किया। एएसडीएम कोल प्रवीण यादव और फूड सेफ्टी अधिकारी राघवेंद्र सिंह, ने केला नगर, क्वार्सी चौराहा, रामघाट रोड का जायजा लिया। रामघाट रोड पर अनावश्यक खुलीं दुकानों को तत्काल बंद कराने के साथ-साथ एक कॉमर्शियल वाहन को थाने में भेजने की कार्रवाई की।

एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह सीओ तृतीय अनिल समानिया ने सेंटर पाइंट, स्टेट बैंक चौराहा सहित शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने अनावश्यक खुलीं दुकानों को तत्काल बंद कराने सहित कई लोगों को फटकार लगाकर घर भेजा। एसडीएम कोल संजीव ओझा ने महमूद नगर, खैर रोड का निरीक्षण किया। सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव भी जीटी रोड आदि इलाकों में भ्रमणशील रहे।

इधर, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने रेलवे रोड, माल गोदाम सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर कई स्थानों पर नगर निगम की टीम को बुलाकर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेटों, एसडीएम, एसीएम को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने के आदेश दिए हैं। अगर, किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हर चौराहे पर बेरिकेटिंग, हुई रोकटोक
अलीगढ़। लॉकडाउन में हर चौराहे पर बेरिकेटिंग कर रोकटोक हुई। रोकटोक पर किसी ने बीमारी के लिए दवाएं तो किसी ने घर के लिए राशन लेने जाने का बहाना बनाया। सुबह सात बजे से 11 बजे के बीच शहर में सिर्फ राशन दुकानें, दूध डेरी, दवा दुकानें, पेट्रोल पंप ही खुले। इन सबकी खरीदारी करने को जनता उमड़ पड़ी। हालांकि पुलिस की टीमें इन दुकानों के पास खड़ी रहीं।

हर किसी खरीदारी को एक-एक मीटर की दूरी बनाकर खड़े होने दिया गया। 11 बजते ही पुलिस ने आदेशानुसार इन दुकानों को बंद करवा दिया। हर चौराहे पर हो रही बेरिकेटिंग पर पुलिसकर्मियों ने उनको रोका, वाहन चालकों के चालान काटे गए।

नहीं सुधरे दुकानदार, वसूले अधिक दाम
अलीगढ़। लॉकडाउन के चलते शहर में किराना और सब्जी की दुकान लगाने वाले मौके की नजाकत को देखते हुए सामान की कीमतों में इजाफा कर लोगों से अधिक दाम वसूल रहे हैं। सोमवार को इनकी शिकायत पर बांट-माप विभाग की टीम ने कई दुकानदारों को फटकार भी लगाई थी। मगर, इस फटकार का असर दुकानदारों पर नहीं दिखा।

ग्राहकों ने बताया कि आटा के कट्टे पर 20 रुपये, नमक के पैकेट पर 10 रुपये, चीनी पर 5 से आठ रुपये, मसालों के पैकेट पर 15 से 25 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। सब्जी विक्त्रस्ेताओं ने भी हर सब्जी पर 10 से 20 रुपये प्रति किलो अधिक वसूले।

कालाबाजारी पर होगी जेल डीएम
अलीगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने आवश्यक वस्तुओं की खरीद और बिक्री को लेकर कहा है कि किसी भी प्रकार से अगर कोई व्यापारी-दुकानदार इन वस्तुओं की कालाबाजारी करते हुए मिला तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि दुकानदार, व्यापारियों के गोदामों की चेकिंग कराई जाएगी। अगर कोई व्यापारी स्टॉक की जानकारी छिपाने या सामान को ऊंचे दाम के आरोप में पकड़ा गया तो उसे मुकदमा झेलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed