फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Life of welfare was dedicated to society, nation and Ramkaj: Radha Mohan

अलीगढ़ : समाज, राष्ट्र एवं रामकाज के लिए समर्पित था कल्याण का जीवन : राधा मोहन

Mon, 23 Aug 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Life of welfare was dedicated to society, nation and Ramkaj: Radha Mohan
स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिक शरीर को देखने के लिए उमड़ी भीड़ इस पल को कै - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन समाज, राष्ट्र एवं रामकाज के लिए समर्पित था। उनके निधन से देश, उत्तर प्रदेश एवं भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह रविवार को कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन किए। अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कल्याण सिंह ने अपने शासन काल में विकास की लंबी लकीर खींची है। प्रदेश में अपराध को नियंत्रित किया। भारत माता पर जो कलंक का टीका था, उसे मिटाने का काम किया।
विज्ञापन

युगों तक वह देशवासियों के दिलों में जिंदा रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब हम सबको मिलकर कल्याण सिंह के सपने का उत्तर प्रदेश बनाना है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिसलकर राजू भैया हुए चोटिल
अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में सांसद राजवीर सिंह राजू भैया सीढ़ियों से फिसलकर गिर गए। उनके बायें हाथ की कोहनी में मामूली चोट लगी है। राजू भैया ने अपने पिता कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर स्टेडियम में जनता दर्शन के लिए रखा है। वह शौचालय जा रहे थे, उसी दौरान सीढ़ियों से फिसलकर गिर गए। बंटी उपाध्याय ने बताया कि उनके बायें हाथ के कोहनी में मामूली चोट लगी है। वरुण ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed