फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Land bank to be set up to set up industrial area in the district

अलीगढ़: जिले में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने के लिए बनेगा लैंड बैंक

Wed, 23 Sep 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Land bank to be set up to set up industrial area in the district
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जिले में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन लैंड बैंक की स्थापना करेगा। अकराबाद, पनैठी, अतरौली, गभाना, खैर में हाल में खाली कराई सरकारी जमीनों को बैंक में रखा जाएगा। भविष्य में इन जमीनों पर औद्योगिक ईकाइयों की स्थापना की जाएगी। अगर, यह प्लान पूरी तरह से सफल रहता है तो तालानगरी के अलावा जिले के अन्य देहाती इलाकों में भी फैक्टरी स्थापित हो जाएंगी। लोगों को अपने इलाकों में ही काम मिलने लगेगा। उनको कोसों दूर आकर मजदूरी करने की जरूरत नहीं रहेगी।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से मिले आदेश के क्त्रस्म में लैंड बैंक की स्थापना की जा रही है। इन जमीनों पर जिले में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने का प्लान है। अकराबाद, पनैठी, अतरौली, गभाना, खैर में खाली कराई सरकारी जमीनों को बैंक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही अगर किसी सरकारी भवन का निर्माण कराना होगा तो भी इसी लैंड बैंक से जमीन ले ली जाएगी। एडीएम प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों को इस काम को पूरा करने का जिम्मा सौंपा है। खाली कराई गई सभी जमीनों का रिकार्ड एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed