{"_id":"5f09d7858ebc3e63e442ed45","slug":"aligarh-lab-started-in-deendayal-hospital-but-will-take-time-to-be-examined-city-office-news-ali238359948","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दीनदयाल चिकित्सालय में लैब शुरू, पर जांच होने में लगेगा वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दीनदयाल चिकित्सालय में लैब शुरू, पर जांच होने में लगेगा वक्त
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल अस्पताल में नवनिर्मित प्रयोगशाला।
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट के लिए अब इंतजार नहीं करना होगा। अब एक दिन में रिपोर्ट मिल जाने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लैब का ऑनलाइन शुभारंभ किया। लेकिन दो एमएल के बदले कंपनी ने 50 एमएल का रोटर भेज दिया। चिकित्सकों का कहना है कि 2 एमएल का रोटर आने में चार-छह दिन लग जाएंगे। उसके बाद ही जांच शुरू हो पाएगी।
पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना की रियल टाइम पॉलीमरेस रिएक्शन टेक्नोलॉजी (आरटीपीसीआर) जांच हो सकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बायो सेफ्टी लेवल-2 (बीएसएल-2) लैब का शुभारंभ किया। लैब में आज से ही जांच शुरू होनी थी लेकिन कंपनी द्वारा 2 एमएल के बदले 50 एमएल का रोटर भेज दिया गया है। इसकी वजह से अब जांच शुरू होने में कुछ दिन और लगेंगे। लैब के माइक्रो बायोलोजिस्ट डॉ. सुमित वार्ष्णेय का कहना है कि लैब शुरू होने के बाद प्रति दिन 100 नमूने की रिपोर्ट देंगे। तीन शिफ्ट में काम शुरू होने के बाद प्रत्येक दिन 500 नमूनों की जांच कर सकेंगे।
पंडित दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि पीसीआर कोरोना की फाइनल जांच होती है। पूरी दुनिया में कोरोना के लिए यही जांच हो रही है। वहीं, सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि रोटर के कारण जांच शुरू होने में दो-चार दिन लगेंगे।