{"_id":"5ef8f8388ebc3e43280284dd","slug":"aligarh-kshatriya-mahasabha-burnt-effigies-of-salman-and-karan-johar-city-office-news-ali237315198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : क्षत्रिय महासभा ने सलमान व करण जौहर का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : क्षत्रिय महासभा ने सलमान व करण जौहर का फूंका पुतला
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन।
- फोटो : CITY OFFICE
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हरदुआगंज की टीम ने रविवार को सलमान खान एवं करण जौहर का पुतला दहन किया। महाराष्ट्र के राज्यपाल के नाम ज्ञापन क्षेत्राधिकारी पुलिस प्रशांत सिंह को सौंपा तथा सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की।
महासचिव बंटी ठाकुर ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत उभरते हुए सितारे थे, जो आत्महत्या नहीं कर सकते थे। महाराष्ट्र पुलिस उनकी हत्या पर पर्दा डाल रही है एवं उसे आत्महत्या करार दे रही है। जिला अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत पशु पक्षियों से प्यार करने वाले एक युवा कलाकार थे, जिन्होंने देश के करोड़ों लोगों के दिलों में बहुत कम समय में अपनी अलग जगह बना ली थी। कुछ लोग उनकी इस कामयाबी से खुश नहीं थे। इसलिए उनकी आत्महत्या की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।
इस मौके पर बिट्टू ठाकुर, भोला यदुवंशी, लवकुश बजरंगी, आकाश ठाकुर, सचिन ठाकुर, पंकज उपाध्याय, अनुज ठाकुर, जैकी ठाकुर, राजू सिंह, डैनी ठाकुर, मोनू ठाकुर, मोहित आदि मौजूद रहे।