फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Krishnapal Lala reappointed as BJP district president

Aligarh: कृष्णपाल लाला को फिर से भाजपा जिलाध्यक्ष और इंजी. राजीव शर्मा को महानगर की कमान, सूची जारी

Thu, 27 Nov 2025 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 12:45 AM IST
सार

संगठन ने दोनों पदों पर वर्तमान अध्यक्ष को रिपीट करते हुए अन्य दावेदारों की तैयारियों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
Aligarh: Krishnapal Lala reappointed as BJP district president
इंजीनियर राजीव शर्मा और कृष्णपाल सिंह लाला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

केंद्र व प्रदेश की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी में अलीगढ़ के नए जिलाध्यक्ष और महानगराध्यक्ष की घोषणा को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। संगठन ने दोनों पदों पर वर्तमान अध्यक्ष को रिपीट करते हुए अन्य दावेदारों की तैयारियों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन


बुधवार देर रात जिलाध्यक्ष पद पर फिर से जट्टारी के जिला पंचायत सदस्य कृष्णपाल सिंह लाला व महानगर अध्यक्ष पर इंजी.राजीव शर्मा के नाम घोषित कर दिए। खबर आते ही दोनों खेमों में खुशी की लहर दौड़ गई। देर रात बधाई व स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। बता दें कि दोनों पहली बार 16 सितम्बर 2023 अध्यक्ष बने थे। भाजपा संगठन में वर्ष की शुरुआत में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी। तब दोनों पदों के लिए 50 से अधिक दावेदारों ने दावेदारी पेश की थी। मगर मार्च में किन्ही कारणों से चुनाव टल गया। हालांकि चुनाव टलने की कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन


मगर प्रदेश के अधिकांश जिलों अध्यक्ष घोषित कर दिए थे। जिनमें मंडल के अलीगढ़, एटा व हाथरस को छोड़ा गया था। अब बुधवार देर रात 14नए अध्यक्ष घोषित किये हैं। जिनमें हाथरस में बदलाव कर प्रेम सिंह को जिम्मेदारी दी है। वहीं अलीगढ़ जिलाध्यक्ष पद पर कृष्णपाल सिंह लाला व महानगर अध्यक्ष पद पर इंजी. राजीव शर्मा को फिर से विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी दी है। फिर से भाजपा के जिलाध्यक्ष बने कृष्णपाल सिंह लाला जाट नेता हैं और वह सासंद सतीश गौतम के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महानगर अध्यक्ष बने इंजीनियर राजीव शर्मा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पदाधिकारियों के करीबी बताया जाता है। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के लिए अन्य दावेदारों को दर किनार करते हुए संगठन ने इनको जिम्मेदारी दे दी है।

बता दें कि पहली बार लाला को  चौधरी ऋषिपाल सिंह के स्थान पर व राजीव शर्मा को  विवेक सारस्वत के स्थान पर जिम्मेदारी मिली थी। जाट नेता के तौर पर पंचायत चुनाव के बीच लाला की वापसी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वे वर्तमान में खुद लगातार दो बार से टप्पल ब्लॉक से  जिला पंचायत सदस्य हैं। इससे पहले वे युवा मोर्चा व मुख्य संगठन में मंडल से जिला तक कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। 2002 से संगठन का काम कर रहे हैं।


इसी तरह इंजीनियर राजीव शर्मा पूर्व में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री रहे हैं। कोल विधानसभा से टिकट के लिए दावेदार  रहे, पर टिकट नहीं मिली। संघ में कई पदों पर रहे हैं। इंजीनियर राजीव शर्मा एक सीबीएसई स्कूल के स्वामी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed