{"_id":"629c5db5303ec1634f612f87","slug":"aligarh-koil-sdm-went-out-for-a-walk-in-the-morning-the-miscreants-ran-away-by-snatching-his-mobile-the-police-was-looking-for","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सुबह टहलने निकले थे कोल एसडीएम, उनका ही मोबाइल छीनकर भाग गए बदमाश, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सुबह टहलने निकले थे कोल एसडीएम, उनका ही मोबाइल छीनकर भाग गए बदमाश, पुलिस तलाश में जुटी
Sun, 05 Jun 2022 01:09 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:09 PM IST
सार
एसडीएम कोल संजीव ओझा सुबह नकवी पार्क में टहल कर पैदल ही अपने आवास की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह लाल डिग्गी तिराहे पर पहुंचे तभी पीछे से आए लुटेरे उनके हाथ में लगे हुए सरकारी सीयूजी मोबाइल फोन को छीन कर भाग गए।
विज्ञापन
एसडीएम कोल संजीव ओझा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महानगर में लुटेरों का गिरोह लगातार सक्रिय है, जो पलक झपकते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता है। पुलिस की सुस्ती आमजन पर भारी पड़ रही है। इतना ही नहीं अब तो अफसर भी लुटेरों के निशाने पर हैं। रविवार सुबह पार्क में टहलने निकले कोल के एसडीएम संजीव ओझा से बदमाश मोबाइल फोन झपट कर ले गए। एसडीएम ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। सुबह-सुबह हुई लूट की वारदात से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। पुलिस की तीन टीमें लुटेरों की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन
एसडीएम कोल संजीव ओझा सुबह नकवी पार्क में टहल कर पैदल ही अपने आवास की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह लाल डिग्गी तिराहे पर पहुंचे तभी पीछे से आए लुटेरे उनके हाथ में लगे हुए सरकारी सीयूजी मोबाइल फोन को छीन कर भाग गए। एसडीएम ने काफी शोर मचाया, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
एसडीएम संजीव ओझा ने वारदात की जानकारी सीओ सिविल लाइन श्वेताभ पांडेय को दी। लूट की इस वारदात से पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन