फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Khair's Congress candidate Monika left everyone behind in the cost of getting votes.

अलीगढ़ : खैर की कांग्रेस प्रत्याशी मोनिका ने वोट पाने के खर्चे में सबको पीछे छोड़ा

Tue, 12 Apr 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Khair's Congress candidate Monika left everyone behind in the cost of getting votes.
चुनाव आयोग की बंदिशों के बाद भी विधानसभा चुनाव में इस बार प्रत्याशियों ने चुनावी खर्च करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। आयोग ने चुनाव प्रचार में अधिकतम 40 लाख रुपये खर्च करने की सीमा निर्धारित की थी। प्रत्याशियों के प्रस्तुत किए गए चुनावी खर्चे के बाद साफ हुआ है कि आयोग के तय खर्च सीमा तक कोई भी प्रत्याशी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

सबसे खास बात है कि जिले में सातों विधानसभा क्षेत्रों में सभी सीटों पर कब्जा करने वाली भाजपा के छह प्रत्याशी चुनाव खर्च करने में भी अव्वल साबित हुए हैं। हालांकि खैर की कांग्रेस प्रत्याशी मोनिका ने वोटों के लिहाज से एक वोट पाने के बदले सबसे अधिक रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

सबसे कम खर्चा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने किया है। मुख्य कोषागार अधिकारी महिमा चंद्र ने बताया कि जिले की खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर व इगलास विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मेें 60 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्होंने बताया कि खैर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मोनिका ने एक वोट पाने के लिए करीब 678 रुपये प्रति वोट पाने में खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतरौली प्रत्याशी संदीप सिंह ने एक वोट पाने के लिए करीब पांच रुपये का चुनाव खर्च किया हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश प्रत्याशियों ने अपना चुनावी खर्च प्रस्तुत कर दिया है। इसे चुनाव आयोग को भेज दिया गया है। जिन प्रत्याशियों ने अभी खर्चा नहीं दिया है उन्हें नोटिस भेजा गया है।
71 खैर विधान सभा
प्रत्याशी का नाम, पार्टी, कुल वोट, कुल खर्च
अनूप प्रधान, भाजपा, 139643, 14,13,375
चारु केन, बसपा, 65302, 8,56,765
भगवती प्रसाद, रालोद, 41,644, 12,28,856
मोनिका, कांग्रेस, 1,514, 10,26,613
72 - बरौली विधानसभा
प्रत्याशी का नाम, पार्टी, कुल वोट, कुल खर्च
जयवीर सिंह, भाजपा, 1,47,984, 2,24,845
गौरांग देव, कांग्रेस, 2,377, 10, 72,000
नरेंद्र कुमार शर्मा, बसपा, 57,339, 16,44, 042
प्रमोद गौड़, रालोद, 32,781, 12,01,506
73 -अतरौली विधानसभा
प्रत्याशी का नाम, पार्टी, कुल वोट, कुल खर्च
संदीप कुमार, भाजपा, 1,25, 691, 6,36,255
वीरेश यादव, सपा, 86,367, 6,20,109
धर्मेंद्र कुमार, कांग्रेस, 1,331, 6,50,352
डॉ. ओमवीर सिंह, बसपा, 23,134, 7, 94,065
74 - छर्रा विधानसभा
प्रत्याशी का नाम, पार्टी, कुल वोट, कुल खर्च
रवेंद्र पाल सिंह, भाजपा, 1,10,987, 23, 39,651
अखिलेश कुमार, कांग्रेस, 1,789, 10,56,479
लक्ष्मी धनगर, सपा, 86,963, 12,98,789
तिलक राज, बसपा, 37,539, 17,26,704
75 - कोल विधानसभा
प्रत्याशी का नाम, पार्टी, कुल वोट ,कुल खर्च
अनिल पाराशर, भाजपा, 1,08,067, 18,75,741
अज्जू इश्हाक, सपा, 1,03,039, 13, 76,130
मोहम्मद बिलाल, बसपा, 23,016, 11, 58,630
विवेक बंसल, कांग्रेस, 15,550, 16, 83,272
76- शहर विधानसभा
प्रत्याशी का नाम पार्टी, कुल वोट, कुल खर्चा
मुक्ता राजा, भाजपा, 1, 20,389,14, 87, 303
जफर आलम, सपा, 1,07,603, 6,10,646
रजिया खान, बसपा, 18,273, 4, 44,937
मोहम्मद सलमान इम्तियाज, कांग्रेस, 2,292, 8, 87,389
77 - इगलास विधानसभा
प्रत्याशी का नाम, पार्टी, कुल वोट, कुल खर्च
प्रीति, कांग्रेस, 7,797, 4,11,283
राजकुमार सहयोगी, भाजपा, 1,27,209, 19, 90,911
वीरपाल सिंह, रालोद, 68,046, 8,40,432
सुशील कुमार, बसपा, 37,980, 4,78,913
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed