फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh-Kanpur GT Road highway ready till Mainpuri, will be completed in March

अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड हाईवे मैनपुरी तक तैयार, मार्च में होगा पूरा

Wed, 20 Oct 2021 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो आशीष निगम, अलीगढ़
आशीष निगम, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 20 Oct 2021 12:51 AM IST
सार

मैनपुरी से कानपुर तक का हाईवे बनने में लगभग एक से डेढ़ वर्ष का समय और लग सकता है।

विज्ञापन
Aligarh-Kanpur GT Road highway ready till Mainpuri, will be completed in March
अलीगढ़- कानपुर हाईव। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड पर काम तेज गति से हो रहा है। अलीगढ़ से मैनपुरी तक कई जगह इसका काम लगभग 70 फीसदी पूरा हो चुका है। सिकंदराराऊ रेलवे ओवरब्रिज का काम चल रहा है तो एक और रेलवे पुल का काम आखिरी दौर में है। मार्च 2022 तक अलीगढ़ से मैनपुरी तक का रोड पूरा करने का लक्ष्य तय है। मैनपुरी से कानपुर तक का हाईवे बनने में लगभग एक से डेढ़ वर्ष का समय और लग सकता है।

विज्ञापन


इस हाईवे के बन जाने से अलीगढ़ से कानपुर का सफर लगभग साढ़े चार घंटे का रह जाएगा। अभी जीटी रोड की हालात जर्जर होने से अधिकांश वाहन कानपुर के लिए पहले आगरा जाते थे और वहां से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे या मुगल रोड से कानपुर जाते थे। जिसमें लगभग दो घंटे का समय व 100 किमी की यात्रा बेवजह करनी पड़ती थी। अब ये चक्कर नहीं रहेगा। वाहन सीधे अलीगढ़ से कानपुर रवाना होंगे।
विज्ञापन


अलीगढ़ मैनपुरी हाईवे के प्रोजेक्ट मैनेजर पीपी सिंह ने बताया कि अलीगढ़ से मैनपुरी तक तीन टोल प्लाजा हैं, जिसमें एटा आसपुर का प्लाजा चालू है। मैनपुरी नबीगंज का प्लाजा जल्द ही चालू हो जाएगा। अलीगढ़ में अकराबाद से आगे एक टोल प्लाजा बन रहा है। हाईवे का लभग 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है, जहां काम हो चुका है, वहां टोल वसूली शुरू हो गई है। जहां काम कुछ बाकी है, वहां अभी टोल वसूली नहीं हो रही है। कन्नौज से कानपुर के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रशांत दुबे ने बताया कि रेलवे पुलों का काम चल रहा है। इसके अलावा हाईवे में कई स्थानों पर टुकड़ों में काम हो रहा है। जल्द ही इसको पूरा किया जाएगा। लगभग डेढ़ वर्ष में ये हाईवे पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी रोड अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस और एटा जिले से गुजरती है। ये मंडल की लाइफलाइन है। इसके फोरलेन बनने से विकास रफ्तार पकड़ेगा। हजारों मुसाफिरों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस हाईवे से अलीगढ़ और कानपुर के डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में सामान के आवागमन करने में सुविधा रहेगी। अलीगढ़ और कानपुर के बीच ट्रांसपोर्ट बेहतर होगा।

- गौरव दयाल, मंडलायुक्त।

इस हाईवे के पूरा होने से गाजियाबाद से कानपुर तक आवागमन सुविधाजनक होगा। अलीगढ़ जिले की ये महत्वपूर्ण सड़क कुछ ही दिनों में पूरी बन जाएगी। जिससे हजारों वाहन सवारों को सुविधा मिलेगी।
- सेल्वा कुमारी जे, जिलाधिकारी।

409 किमी : गाजियाबाद-कानपुर जीटी रोड
1-गाजियाबाद से अलीगढ़ तक 126 किमी
2-अलीगढ़ से हाथरस होते हुए एटा सीमा तक 45 किमी
3-एटा जिले के अंदर लगभग 45 किमी
4-एटा से मैनपुरी तक 61 किमी
5-मैनपुरी से कानपुर तक 132 किमी
हाईवे में बदलाव
- इस फोरलेन को सिक्सलेन में बदला जा सकता है
- अलीगढ़ से मैनपुरी तक तीन टोल प्लाजा बनेंगे
- एटा में बना आसपुर टोल प्लाजा चालू हो चुका है
- अलीगढ़ के अकराबाद में टोल प्लाजा बन रहा
- मैनपुरी के नबीगंज में टोल प्लाजा जल्द चालू होगा
हाईवे का लाभ
- अलीगढ़ के बोनेर से आईआईटी कानपुर के गेट तक फोरलेन हो रहा जीटी रोड
- हाईवे पूरा बनने के बाद अलीगढ़ से कानपुर पहुंचने में लगभग साढ़े चार घंटे लगेंगे
- हाईवे बनने के बाद वाहन बाया आगरा होकर नहीं जाएंगे, समय और पैसों की बचत होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed