फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Kalyan went to the conference with a bicycle on rent

अलीगढ़ : किराये की साइकिल लेकर सम्मेलन में गए थे कल्याण

Sun, 22 Aug 2021 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Kalyan went to the conference with a bicycle on rent
अतरौली में मुख्यमंत्री के दौरान भाजपा कार्यकर्ता आरपी विद्यार्थी व अन्य नेताओं से बात करते कल्य - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कल्याण सिंह के साथ काफी समय तक पार्टी को खड़ा करने का काम किया। 1980 के बाद से लंबे समय तक अलीगढ़-आगरा विभाग के भाजपा के संगठन मंत्री रहे हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि तपस्वी जैसी मेहनत और श्रेष्ठ चिंतन के दम पर कल्याण सिंह हिंदूृ हृदय सम्राट बने।
विज्ञापन

हरनाथ सिंह यादव ने मोबाइल पर हुई बातचीत में बताया कि 1980 में जब पार्टी यूपी में हारी हो हमारी हालत बेहद कमजोर थी। मुझे अलीगढ़-आगरा विभाग की जिम्मेदारी दी गई। उस समय कल्याण सिंह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। उन्होंने गांव-गांव जाकर पार्टी को खड़ा करने का काम किया।
विज्ञापन

उन्होंने ‘गांव खुशहाल तो देश खुशहाल’ और ‘एक बूथ, दस यूथ’ का नारा देकर पार्टी को खड़ा करना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने एक किस्सा याद करते हुए बताया कि हमें हाथरस के गांव महौ में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में जाना था। पैसेंजर ट्रेन छूटने के कारण बस से हम लोग हाथरस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से हाथरस जंक्शन पहुंचे। इसी बीच एक रुपये में पूरे दिन के लिए साइकिल किराये पर ली और उसपर महौ के लिए चल पड़े । साइकिल बाबूजी (कल्याण सिंह) चला रहे थे और मैं डंडे पर बैठा था। इसी बीच करीब तीन किमी चलने पर साइकिल की कैंची टूट गई। इस दौरान हम दोनों गिर पड़े। किसी तरह पैदल महौ पहुंचे और वहां कार्यक्रम में शामिल हुए।

कल्याण सिंह को उनके जन्म दिन पर मिष्ठान खिलातीं उनकी पत्नी रामवती देवी

कल्याण सिंह को उनके जन्म दिन पर मिष्ठान खिलातीं उनकी पत्नी रामवती देवी- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed