फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Kalyan was a paternal devotee like Shravan Kumar

अलीगढ़: श्रवण कुमार की तरह पितृ भक्त थे कल्याण

Mon, 23 Aug 2021 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Kalyan was a paternal devotee like Shravan Kumar
उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री एवं राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह श्रवण कुमार की तरह पितृभक्त थे। वह पिता की हर काम में मदद करते थे। बीमार पड़ने पर दिन-रात सेवा करते थे।
विज्ञापन

सुरेश चंद्र लोधी एवं कुंवर रणवीर सिंह राजपूत कहते हैं कि कल्याण सिंह का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। कदम-कदम पर चुनौतियों का सामना किया और आगे बढ़ते गए। वह कहते हैं कि कल्याण सिंह के पिता गांव में खेती करते थे। कल्याण सिंह इस काम में उनकी मदद करते थे।
विज्ञापन

खेती का हर काम वह जानते एवं करते थे। वह बचपन से ही मेहनती थे। खेत से फसल या घास काटकर सिर पर रख कर लाते थे। घास का भी वजन डेढ़ मन से कम नहीं होता था। उसे उठाकर सिर पर रखने में दो लोग लगते थे। कुंवर रणवीर सिंह कहते हैं कि एक बार कल्याण सिंह के पिता बीमार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनको कफ आ रहा था। आसपास कुछ नहीं दिखा तो अपने पिता के मुंह के सामने हाथ बढ़ा दिया। उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि लोग प्रभावित हुए बिना नहीं रहते थे। चुनाव में लोग परिजनों के गहने गिरवी रखकर उनकी मदद करने को तैयार रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed