फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Junction

अलीगढ़ जंक्शनः हर पांचवें दिन जाती है एक जान... नहीं ले रहे सबक

Fri, 13 Aug 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Aligarh Junction
रेलवे ट्रैक पार करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ रेलवे जंक्शन से लेकर पूरे अलीगढ़ सेक्शन में वर्ष 2018 से अब तक 270 लोगों को ट्रेनों की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। औसतन हर पांचवें दिन एक व्यक्ति की मौत रेल पटरियों पर हो रही है। जल्दबाजी के चक्कर में लोग रेल पटरियों को पार करने से गुरेज नहीं करते हैं। लोगों को रेल पटरी पार करने से रोकने और मौतों पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ की ओर से रेल पटरियों के बीच तारों की फेंसिंग कराने का प्लान प्रयागराज मुख्यालय के अधिकारियों को भेजा था। ढाई साल पहले भेजे गए इस प्रस्ताव पर आज तक कोई काम नहीं हो सका है। इसके अलावा आबादी वाले क्षेत्रों में रेल पटरियों के किनारे बाउंड्रीवाल का काम भी अभी तक सेक्शन में पूर्ण रूप से नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन पर सात प्लेटफार्म हैं। एक नंबर प्लेटफार्म क्रियाशील नहीं है। दो नंबर मुख्य प्लेटफार्म है। दो से पांच नंबर प्लेटफार्म ट्रेनों के आवागमन से व्यस्त रहता है। नॉन स्टॉप ट्रेनों को अप में 100 और डाउन में 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजारा जाता है। फिलहाल दो से लेकर सात नंबर प्लेटफार्म तक एक ही ओवर ब्रिज हावड़ा छोर पर बना हुआ है। दिल्ली छोर वाले ओवर ब्रिज दो से तीन/चार प्लेटफार्म तक है। ओवर ब्रिज पर भीड़ होने और सीढ़ियों पर चढ़ने से बचने के लिए लोग अकसर पटरियों को पार करते हैं। इस दौरान कई बार ट्रेनों की चपेट में आने से यात्रियों की मौत हो चुकी है। इसको रोकने के लिए आरपीएफ ने ढाई साल पहले पटरियों के बीच में तारों की फेंसिंग करने का प्रस्ताव रेल अधिकारियों को भेजा था। मगर, इस पर कोई अमल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष मौत
2018 79
2019 86
2020 56
2021 49 (अब तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed