फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Janmashtami will be celebrated today and tomorrow, the market is buzzing

अलीगढ़ : आज व कल मनेगी जन्माष्टमी, बाजार गुलजार

Thu, 18 Aug 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Janmashtami will be celebrated today and tomorrow, the market is buzzing
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि, इस बार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव दो दिन यानी 18 एवं 19 अगस्त को मनाया जाएगा। कन्हाई के स्वागत के लिए बाजार भी तैयार है। लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं से लेकर कई प्रकार के सजावटी सामान ग्राहकों को लुभा रहे हैं। वहीं, शहर को सुरक्षा की दृष्टि से नौ सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार लड्डू गोपाल के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। दुकानों में सजीं लड्डू गोपाल की मनमोहक प्रतिमाएं लोगों को लुभा रही हैं। शहर के रेलवे रोड, महावीरगंज, बड़ा बाजार, जयगंज, सासनीगेट, नौरंगाबाद, सेंटर प्वांइट, मैरिस रोड, रामघाट रोड आदि जगहों पर दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की प्रतिमा, वस्त्रों, बांसुरी, शृंगार का सामान, झूला आदि की भी बिक्री हो रही है। पीतल के लड्डू गोपाल 100 से 800 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं, जबकि भगवान के वस्त्र (पोशाक) 30 से 500 रुपये तक में मिल रहे हैं। बांसुरी, मोर मुकुट, कंगन 20 रुपये से 150 रुपये तक मिल रहे हैं। वहीं, फूलों की रेडीमेड लड़ियों की भी खूब मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग-बिरंगे झूले मोह रहे मन
बाजार में भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाने के लिए रंग-बिरंगे झूले भी आकर्षित कर रहे हैं। चांदी व सोने के कलर वाले झूले 250 से 500 रुपये तक की कीमत पर उपलब्ध हैं। आसन 50 से 200 रुपये में मिल रहे हैं। बाजार में व्रत की सामग्री की खरीद भी हो रही है।
जन्माष्टमी पर बन रहा वृद्धि योग
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 18 व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। आचार्य लवकुश शास्त्री ने बताया कि अष्टमी तिथि 18 अगस्त की सुबह 09:21 बजे से प्रारंभ हो रही है और 19 अगस्त को रात 10:59 बजे तक रहेगी। श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस बार जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र नहीं है। इस बार वृद्धि योग बन रहा है। मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की पूजा के लिए रात 12.05 से 12.56 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।
श्री वार्ष्णेय मंदिर में 19 अगस्त
की मध्य रात्रि जन्मेंगे कन्हैया
शहर के प्रमुख मंदिरों में शुमार श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रात: दुग्धभिषेक, सांय काल आरती और रात्रि 12 बजे कन्हैया का जन्म होगा। मंदिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रैप ने बताया कि मंदिर प्रांगण को सतरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। बाल रूप में ठाकुर मुख्य आकर्षण रहेंगे और कई झांकियां अपनी छटा बिखेरेंगी।
उप संयोजक राजाराम मित्र, पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय, बृजेश कंटक एवं यतीश वार्ष्णेय ने बताया कि मथुरा-वृंदावन के कारीगरों द्वारा ठाकुर जी समेत सभी विग्रहों की आकर्षक पोशाक तैयार की गई है। प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक एवं अन्नू बीड़ी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 19 अगस्त को प्रात: 9:30 बजे लड्डू गोपाल के दुग्धभिषेक से होगा। सांय काल में ठाकुर जी की आरती होगी। रात्रि में 12 बजे श्री कृष्ण के जन्म के समय दुग्धाभिषेक होगा। इसके बाद यमुना पार लीला का आयोजन होगा।
वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में रहेगी। चरण पादुका की व्यवस्था श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के गेट के सामने रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इस मौके पर यतेंद्र वाईके, गुलाब चंद्र सुपारी वाले, पार्षद अलका गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय बंटी, राजू गनपत, अमित सर्राफ, राहुल स्क्रैप, अनुपम सज्जू , गौरव एल्डरोप, जीतू कान्हा, रीकेश वार्ष्णेय, दीपांशु वार्ष्णेय, एडवोकेट मनोज वार्ष्णेय, कमल गुप्ता गारमेंट्स, अंकित वार्ष्णेय, मिलिंद वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, मंदिर महंत मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
रेलवे स्टेशन पर पारंपरिक मेला, पुलिस लाइन में भव्य आयोजन
रेलवे स्टेशन पर मनोरंजन सदन में गत वर्षों की तरह इस बार भी तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होगा। मेला सचिव पीके शर्मा एवं कोषाध्यक्ष आरके अरोरा ने बताया कि 19 अगस्त रात आठ बजे कार्यक्रम का उद्घाटन, झांकी प्रदर्शन, 20 अगस्त को भजन संध्या एवं 21 अगस्त को रसिया दंगल का आयोजन होगा। वहीं, पुलिस लाइन स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण का भव्य शृंगार के साथ ही लड्डू गोपाल का पालना सजेगा और कलाकारों की प्रस्तुति होगी। जिला कारागार में भी भव्य आयोजनों के मध्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। संवाद
शहर को नौ सेक्टरों में बांटा गया
जन्माष्टमी पर कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शहर को तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। जिले में 21 सेक्टर बनाए गए हैं। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि शहर में त्योहारों को लेकर शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिकों से अपील की गई है।
एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने अतरौली, कोल, गभाना, खैर एवं इगलास के सीओ एवं एसडीएम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शहर व देहात क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर झांकियां सजाने एवं विशेष सजावट के साथ ही विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। ऐसे में वहां सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखी जाए। उन्होंने कहा है कि कोई नई परंपरा की इजाजत न दी जाए, केवल पारंपरिक कार्यक्रम ही आयोजित किए जाएं।

जन्माष्टमी पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश
एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर घोषित अवकाश को अब बृहस्पतिवार की बजाय शुक्रवार को रहेगा। उन्होंने बताया कि शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने 19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed