फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Investigation of only 300 out of 11 hundred people, DM angry

अलीगढ़ : चिह्नित 11 सौ लोगों में से सिर्फ 300 की जांच, डीएम नाराज

Sat, 11 Jul 2020 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Investigation of only 300 out of 11 hundred people, DM angry
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
जिला प्रशासन की ओर से कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए घर-घर सर्वे के अभियान में चिन्हित मरीजों की जांच का आंकड़ा कम होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की है। इस दौरान चिन्हित 1100 व्यक्तियों के सापेक्ष मात्र 300 की ही जांच होने पर उन्होंने कहा कि यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है। सभी एसडीएम अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने नेतृत्व में सर्वे के दौरान चिन्हित लोगों की शत-प्रतिशत जांच कराएं। यदि आशा, आंगनबाड़ी एवं एमओआईसी द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है तो उनके विरुद्ध विभागीय/प्रशासनिक कार्यवाही कराएं।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को 31 व्यक्ति कोविड-19 से पॉजिटिव आए हैं। इनके लक्षणों के आधार पर नियमानुसार सैंपलिंग कराई जाए। डीएम ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी सिंह से कहा कि 79 एम्बुलेंसों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यकतानुसार तैनात करते हुए सूची कोरोना कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी नितिन रमेश गोकर्ण कोविड-19 महामारी की रोकथाम के उपायों की गहन समीक्षा करेंगे। इसलिए एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन, एडीएम फाइनेंस, सीएमओ, एसडीएम, थानावार मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी कोरोना कंट्रोल रूम समस्त तैयारी पूरी कर लें।
विज्ञापन

बैठक में एसएसपी मुनिराज जी, सीडीओ अनुनय झा, एडीएम, नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप श्रमायुक्त, पीडी डीआरडीए, जिला पंचायतीराज अधिकारी, बीएसए, डीआईओएस, प्रभारी अधिकारी कोरोना कंट्रोल रूम, थानावार समस्त मजिस्ट्रेट एवं जीएम डीआईसी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed