अलीगढ़ : आवासीय विद्यालय निर्माण में खामियों को दूर कराने के निर्देश
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव निशा अनंत ने शुक्रवार को सीडीओ अंकित खंडेलवाल के साथ तहसील गभाना क्षेत्र के गांव टमकौली में बन रहे अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। कल्याण बोर्ड की सचिव निशा अनंत ने निरीक्षण के समय मिली कमियों एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (विश्व बैंक खंड) के संबंधित अधिकारियों को दिए गए। स्मार्ट क्लास संचालन के लिए प्रत्येक कक्षा में पीए सिस्टम एवं परीक्षा कक्ष को स्थापित कराने, सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक खिड़की पर ग्रिल लगाने, शौचालयों को हवादार बनाने संबंधी कई निर्देश दिए।
विज्ञापन