फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Inflation shock, tea also costlier

अलीगढ़: महंगाई का झटका, चाय की चुस्की भी हुई महंगी

Tue, 13 Oct 2020 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Inflation shock, tea also costlier
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

त्योहार के पहले रसोईघर पर महंगाई ने धावा बोल दिया है। चाय पत्ती, सरसाें तेल, आलू, प्याज, हरी सब्जी, फल से लेकर दालें तक महंगी हो गई हैं। ऐसे में आम आदमी के लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन जुटाना मुश्किल हो गया है। वहीं, इस महंगाई के कारण लोगों के घरों का बजट भी गड़बड़ा गया है।
चार दिन बाद 17 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। 25 अक्तूबर को दशहरा और 14 नवंबर को दीपावली है। इससे पहले चायपत्ती, दाल, सरसाें तेल, आलू, प्याज, हरी सब्जी एवं फल आदि के दामों में तेजी आ गई है। यह वे चीजें हैं, जिनकी दैनिक जीवन में बेहद आवश्यकता होती है। महामारी के मौजूदा दौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन का सुझाव दिए जा रहे हैं। ऐसे समय में यह महंगाई आम आदमी के लिए किसी त्रासदी से कम नहीं है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने भंडारण की सीमा समाप्त कर दी है। इसकी वजह से दाल का कारोबार बड़ी कंपनियों एवं घरानों के हाथों में चला गया है। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व कर्नाटक आदि में अधिक बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। - राजकुमार गुप्ता, अध्यक्ष, महावीरगंज खाद्यान्न व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन एवं बरसात के कारण चाय के बागानों को काफी नुकसान हुआ है। उत्पादन में भारी गिरावट आई है। इसकी वजह से चाय 100 से लेकर 120 रुपये प्रति किलो तक महंगी हुई है।
- रामचंद्र मोटवानी, चाय के थोक विक्रेता, सराय हकीम
पिछले दो महीने में सरसों के तेल में 25 से 30 रुपये तक की वृद्धि हुई है। फसल अच्छी नहीं होने के कारण सरसों के तेल में वृद्धि हुई है। अभी थोक में 120 और खुदरा में 125 रुपये प्रति लीटर तेल बिक रहा है। - पवन वार्ष्णेय, थोक किराना व्यापारी, महावीरगंज
सबसे अधिक तेजी चाय की पत्ती में है। 250 ग्राम के पैकेट के मूल्य में 25 से 30 रुपये की वृद्धि हुई है। दाल एवं सरसों के तेल आदि भी महंगे हुए हैं। महंगाई के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। - जितेंद्र तोमर, किराना कारोबारी, मानसरोवर

त्योहार के पहले इस महंगाई में समझ में नहीं आ रहा है कि इस स्थिति से कैसे निपटें। चाय, दाल, तेल ही नहीं, आलू, प्याज, हरी सब्जी और फल पहुंच से दूर होते जा रहे है। ऐसा ही रहा तो गरीब आदमी कैसे जीएगा। - रेखा सक्सेना, गृहणी, जयगंज
थोक भाव
अरहर 100 से 110, उड़द 86 से 102, मूंग 88 से 100, चना 65 रुपये
खुदरा भाव
अरहर 125-130, उड़द 105 से 120, मूंग 100 से 110, चना 80 रुपये
चाय पत्ती 250 ग्राम का पैकेट - 95 से 125 रुपये
सरसों तेल - पिछले दो महीने में 100 से 125 रुपये (थोक और खुदरा में 5 रुपये प्रति लीटर का अंतर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed