फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Indications of involvement of many people in the murder of Dr. Aastha

अलीगढ़ : डॉ. आस्था की हत्या में कई लोगों के शामिल होने के संकेत

Sun, 17 Oct 2021 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Indications of involvement of many people in the murder of Dr. Aastha
स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. आस्था अग्रवाल की हत्या के वक्त घर में पति के अलावा और भी कुछ लोग मौजूद हो सकते हैं? इस तरह के संकेत पुलिस को साक्ष्यों के आधार पर मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि इस वारदात को पूरी साजिश रचकर अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

हालांकि, इसका खुलासा पति की गिरफ्तारी के बाद ही होगा। मगर देर रात इनपुट यह भी है कि पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के करीब है। देर रात कई राज्यों में दबिश जारी थी। कासिमपुर स्थित राधिका ऑक्सीजन प्लांट के संचालक अरुण अग्रवाल की डॉक्टर पत्नी आस्था अग्रवाल का शव उनके रमेश विहार स्थित घर में फंदे पर झूलता मिला था।
विज्ञापन

हालांकि पहले दिन से ही पुलिस इसे हत्या मान रही थी। वहीं पोस्टमार्टम में भी हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है। इधर, अब तक की जांच व साक्ष्यों के अध्ययन में जो तथ्य उजागर हो रहे हैं। उससे लग रहा है कि इस हत्या में अकेले पति नहीं, कुछ और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हत्या को साजिश रचकर अंजाम दिया गया है। हालांकि अभी यह अनुमान है। सच्चाई तो पति की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगी। वहीं खबर ये भी है कि पुलिस की चार टीमें चार अलग अलग राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली में दबिश दे रही हैं। देर रात अरुण की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस बेहद करीब है। उम्मीद है कि आज रात में या सुबह तक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

इस मामले में साजिश के आरोपी जेठ को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बता दें कि आस्था और पति के बीच मंगलवार रात झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति बच्चों को लेकर तरुण के घर छोड़ आया था। बुधवार को आस्था का शव घर में फंदे पर झूलता मिला था। बच्चों ने पिता व मां के बीच झगड़े की पुष्टि बच्चों से की थी। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय इतना ही बताते हैं कि मामले में खुलासे व गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास जारी हैं। सच बहुत जल्द सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed