फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: In Pilkhana, a mosque built with donations was sold without permission.

अलीगढ़ : पिलखना में बिना अनुमति चंदे से बनी मस्जिद को बेचा

Mon, 26 Sep 2022 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:25 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़थाना अकराबाद क्षेत्र की पिलखना नगर पंचायत में चार साल पहले चंदे के पैसे से बनी मस्जिद को बेच देने का मामला प्रकाश में आया है। कस्बा पिलखना में करीब चार साल पहले मोहम्मद असलम नाम के व्यक्ति ने चंदे के पैसे से अपने खेत में मस्जिद का निर्माण कराया था। इस प्रकरण की जानकारी तब सामने आई, जब पिलखना नगर पंचायत में जांच के दौरान एक बैनामे में स्टांप चोरी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Aligarh: In Pilkhana, a mosque built with donations was sold without permission.

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

थाना अकराबाद क्षेत्र की पिलखना नगर पंचायत में चार साल पहले चंदे के पैसे से बनी मस्जिद को बेच देने का मामला प्रकाश में आया है।
आरोप है कि मस्जिद का निर्माण नियम-कायदों का उल्लंघन कर किया गया था। अब मामला संज्ञान में आने पर प्रशासन ने इस प्रकरण में जांच और मस्जिद बेचने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
कस्बा पिलखना में करीब चार साल पहले मोहम्मद असलम नाम के व्यक्ति ने चंदे के पैसे से अपने खेत में मस्जिद का निर्माण कराया था। आरोप है कि मस्जिद निर्माण के बाद उसे बेच दिया गया है। आरोप है कि इसके बाद असलम यहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि नियमों के तहत बिना शासन-प्रशासन की अनुमति के बिना किसी भी धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। इसके बावजूद पिलखना में बिना अनुमति ही सड़क किनारे चंदे से मस्जिद बना ली गई। इसके बाद उक्त मस्जिद को बेच भी दिया गया। इस प्रकरण की जानकारी तब सामने आई, जब पिलखना नगर पंचायत में जांच के दौरान एक बैनामे में स्टांप चोरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट ने बताया कि प्रकरण बेहद गंभीर है। इस मामले में एसडीएम कोल संजीव ओझा को जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो मोहम्मद असलम समेत मस्जिद बनाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया मामले में पता चला है कि मोहम्मद असलम ने अपने खेत में मस्जिद बनवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed