फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: If there is no hearing, then complain in the DM War Room

अलीगढ़ : कहीं न हो सुनवाई तो डीएम वार रूम में करें शिकायत

Sat, 08 Oct 2022 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:43 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ तहसील, थानों एवं अन्य सरकारी विभागों में आमजन से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान नहीं हो पाता है। उन्होंने बताया कि साथ ही साक्ष्य एवं शिकायती पत्र भी भेज सकते हैं। डीएम ने बताया कि डीएम वार रूम पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को व्हाट्स एप पर प्रेषित कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
Aligarh: If there is no hearing, then complain in the DM War Room

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

तहसील, थानों एवं अन्य सरकारी विभागों में आमजन से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान नहीं हो पाता है। इसको लेकर न्याय की आस में पीड़ित जिला मुख्यालय पर आकर विभागीय अफसरों के चक्कर काटते रहते हैं। इससे न केवल उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है बल्कि आने -जाने में अपना कीमती समय और रुपयों का भी अपव्यय करना पड़ता है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने इन्हीं परेशानियों को देखते हुए निर्णय लिया है कि पीड़ित अपनी शिकायत डीएम वार रूम में भी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए दो व्हाट्स एप नंबर भी जारी किए गए हैं।
डीएम ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने निवास स्थान से ही डीएम वार रूम के व्हाट्स एप नंबर 7417212387 एवं 9457296582 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि साथ ही साक्ष्य एवं शिकायती पत्र भी भेज सकते हैं। शिकायती पत्र पर शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर होना जरूरी है।
विज्ञापन

शिकायत को जेपीईजी या पीडीएफ फाइल के रूप में भेजा जा सकता है। डीएम ने बताया कि डीएम वार रूम पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को व्हाट्स एप पर प्रेषित कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, आने वाली इन शिकायतों के निस्तारण की प्रतिदिन समीक्षा/मॉनीटरिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed