फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh I STF in case of changing BAMS copy

बीएएमएस कॉपी बदलने के मामले में अलीगढ़ आई एसटीएफ

Thu, 15 Sep 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

आगरा के डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएमएस की कापियां बदलने की जांच में जुटी एसटीएफ ने अलीगढ़ में भी खाक छानी है।मगर उसके विषय में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।इनमें से एक किसी अन्य की जगह परीक्षा देने जाते समय, एक इलेक्ट्रनिक डिवाइस के साथ और दो नकलची पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
Aligarh I STF in case of changing BAMS copy

विस्तार

आगरा के डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएमएस की कापियां बदलने की जांच में जुटी एसटीएफ ने अलीगढ़ में भी खाक छानी है। सोमवार व मंगलवार को टीम ने यहां के गांधीनगर इलाके में किसी संदिग्ध को तलाशा है, मगर किसी तरह की जानकारी नहीं मिली। अभी इस मामले में किसी तरह की अधिकारिक जानकारी जारी नहीं मिली है। मगर पता चला कि आगरा से फरार लोगों के संपर्कों को एसटीएफ रडार पर लिए हुए है। उसी के तहत अलीगढ़ पहुंची थी।
विज्ञापन

आगरा में पिछले दिनों बीएएमएस की कापियां बदलने का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। उसकी जांच एसटीएफ यूनिट द्वारा की जा रही है। इस मामले में आगरा का एक छात्र नेता परिवार सहित गायब है। उसकी तलाश टीमें कर रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इसी क्रम में जांच के इरादे से एसटीएफ की आगरा टीम सोमवार को यहां पहुंची थी।
विज्ञापन

मंगलवार को भी कुछ लोग यहां आए और जानकारी जुटाकर ले गए। टीम ने गांधी नगर के एक संदिग्ध के विषय में जानकारी जुटाई है। उसके रामलीला मैदान व आसपास के इलाके के ठिकानों पर भी जाल बिछाया। मगर उसके विषय में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि टीमें अभी बेशक चली गई हैं। मगर उसके विषय में जानकारी लगातार मुखबिरों के जरिये जुटाई जा रही है। अब यह सभी लोगों की गिरफ्तारी के बाद ही उजागर होगा कि उसका इस नेटवर्क से क्या लेना-देना है। इस विषय में अलीगढ़ पुलिस के स्तर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
नकल, पेपर लीक, कापियां बदलने में बदनाम है अलीगढ़
यह पहला मौका नहीं है। नकल से लेकर पेपर लीक कराने, कापिया बदलने से लेकर सॉल्वर मुहैया कराने के धंधे में अलीगढ़ काफी बदनाम है। चाहे वह बीएड पेपर लीक मामला रहा हो या लेखपाल पेपर लीक का मामला रहा हो। पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर से लेकर ऑनलाइन नकल मुहैया कराने, सॉल्वर बैठाने तक में जिले के गोंडा, इगलास, टप्पल, खैर के चर्चित गैंग शामिल पाए जाते हैं। पिछले दिनों बीएड के पेपर लीक से लेकर पुलिस भरती में सॉल्वर बैठाने तक में कुछ लोगों की एसटीएफ ने गिरफ्तारी की थी।
रेलवे ग्रुप डी रैकेट पर नहीं किसी का ध्यान
अपने जिले में इन दिनों खैर रोड के आईटीएम कॉलेज में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा चल रही है। इस परीक्षा में प्रवेश के समय पिछले एक सप्ताह में चार लोग अलग अलग तरीके से पकड़े जा चुके हैं। इनमें से एक किसी अन्य की जगह परीक्षा देने जाते समय, एक इलेक्ट्रनिक डिवाइस के साथ और दो नकलची पकड़े गए हैं।

इनसे पूछताछ में यह तथ्य आ रहे हैं कि बाहर कोई उनकी मदद कर रहा है। मगर वह कौन है, इस दिशा में अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। हालांकि लोधा थाना प्रभारी का कहना है कि अब तक की जांच में दो लोग रडार पर आए हैं, जिनके विषय में जांच जारी है। जल्द कुछ तथ्य सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed