{"_id":"60b7d1578ebc3e6e7e6473fe","slug":"aligarh-hooch-tragedy-city-office-news-ali2645486101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवकुमार ने बरामद कराया जहरीला जखीरा, तीन दिन की रिमांड मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवकुमार ने बरामद कराया जहरीला जखीरा, तीन दिन की रिमांड मंजूर
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड में माफिया के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान जारी है। इस अभियान में बुधवार तक पुलिस 34 लोगों को दबोच चुकी है। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात गिरफ्तार किए गए विपिन के सहयोगी फैक्टरी संचालक शिवकुमार ने मडराक क्षेत्र से जहरीली शराब का जखीरा बरामद कराया है। वहीं उसका तीन दिन का रिमांड मंजूर कराया गया है। इधर, अनिल को रिमांड पूरा होने पर जेल भेज दिया गया। विपिन का एक दिन का रिमांड और बढ़वाया गया है, जबकि मुनीष को तीन दिन के रिमांड पर बुधवार सुबह पूछताछ के लिए ले लिया गया है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार शिवकुमार निवासी नगला उदया हसायन हाथरस की निशानदेही पर मडराक के बढ़ौली फतेह खां स्थित अवैध गोदाम से 2 पेटी नकली शराब गुड इवनिग मार्का, 1 कैन अपमिश्रित शराब, 1210 रेपर गुड इवनिग मार्का, 1310 बारकोड व 520 लाल रंग के ढक्कन, 2 बंडल (3100) प्लास्टिक के पव्वे व कुछ अधजले गुड इवनिंग मार्का रेपर, 1 विटारा ब्रिजा गाड़ी रंग सफेद बरामद की गई है। अब तक की पूछताछ में उसने अधौन की शराब फैक्टरी विपिन, गंगाराम, अनिल व ऋषि व फरार साथी नगला मेहताब देहली गेट निवासी हरिशचंद्र की मदद से संचालन की बात स्वीकारी है। उसने बताया कि अधौन में संचालित फैक्टरी से तैयार माल वे इधर उधर सप्लाई देते थे। बढ़ौली फतेह खां के गोदाम में भी माल रखते थे। वही माल पुलिस ने जब्त किया है। बता दें कि इस मामले में अब तक 34 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। जिनमें आधा दर्जन से अधिक सेल्समैन, 6 ठेका मालिक , फैक्टरी मालिक, अवैध शराब विक्रेता संचालक आदि शामिल हैं।
भाजपा नेता सहित ये भी जेल भेजे गए
जहरीली शराब कांड अभियान में इससे जुड़े 12 लोगों को बुधवार को पुलिस ने जेल भेजा है। इसमें क्वार्सी पुलिस ने ठेकेदार भाजपा नेता रविंद्र पाठक उर्फ रिंकू, वाल्मीकि बस्ती निवासी कालीचरन, शब्बो उर्फ सपना पत्नी दीपक उर्फ सुभाष, लक्ष्मी देवी उर्फ मामी उर्फ सेठानी पत्नी मुकेश निवासी छर्रा अड्डा, नौरंगाबाद, गांधीपार्क को जेल भेजा है। पुलिस ने नगला मल्लाह के संजू को, सासनीगेट के अवतार नगर निवासी बाबूलाल, क्वार्सी के नगला तिकोना निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी को भी जेल भेजा है। लोधा पुलिस ने बड़ा गांव अकबरपुर निवासी खजान सिंह को जेल भेजा है। महुआ खेड़ा पुलिस ने ठेकेदार राजबहादुर उर्फ ओ0पी0 यादव निवासी धनीपुर को जेल भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस ने चिह्नित किए 465 पुराने तस्कर, होगी संपत्ति जब्त
जिला पुलिस ने जहरीली शराब कांड के बाद पिछले दस साल के मुकदमों से जुड़े 465 अवैध शराब तस्कर चिह्नित किए हैं। इन सभी पर निरोधात्मक कार्रवाई व संपत्ति जब्तीकरण के निर्देश एसएसपी स्तर से दिए गए हैं।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि शराब अपराधियों का ब्योरा तैयार कर 193 मुकदमों से जुड़े ये 465 अपराधी चिह्नित किए गए हैं। सभी से पूछताछ के साथ गुंडा एक्ट व गैंगेस्टर की निरोधात्मक कार्रवाई होगी। साथ में सपंत्ति जब्त भी कराई जाएगी। इनमें सीओ प्रथम क्षेत्र में 37, द्वितीय क्षेत्र में 42, तृतीय क्षेत्र में 57, बरला में 52, अतरौली 37, गभाना में 57, खैर में 96 व इगलास में 87 अपराधी शामिल हैं। इनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, माफिया चिह्नित करने तक की कार्रवाई होगी।