फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Hindu Yuva Vahini activists adamant on demanding arrest of BSP councilor

अलीगढ़ : बसपा पार्षद की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता

Mon, 13 Jul 2020 07:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Hindu Yuva Vahini activists adamant on demanding arrest of BSP councilor
बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कानपुर के दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर से पकड़े जाने के बाद उन्होंने इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर को आतंकियों का अड्डा बताया था। इस टिप्पणी का पुरजोर विरोध हो रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी ने सीओ द्वितीय को ज्ञापन देकर पार्षद को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि महाकाल मंदिर आतंकवादियों का अड्डा है, जिसके बाद जिले के अलग-अलग थानों में बसपा पार्षद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए गए थे। इसी कड़ी में सोमवार को क्षेत्राधिकारी द्वितीय के कार्यालय पर राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन देकर बसपा पार्षद को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी द्वितीय पंकज श्रीवास्तव ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शरद सारस्वत व राष्ट्रीय सचिव गौरव पंडित ने कहा कि ऐसे व्यक्ति अलीगढ़ का माहौल खराब करना चाहते हैं। जिलाध्यक्ष तुषार पंडित और महानगर अध्यक्ष शांतनु गुप्ता, प्रदेश महामंत्र गौरव तोमर, युवा जिलाध्यक्ष शरद राठी ने कहा कि बसपा नेता की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारी
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा है अगर मंगलवार सुबह तक बसपा पार्षद को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे कार्यकर्ताओं ·ð¤ âæÍ ¥ÂÙè गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed