{"_id":"5ea13587a72e007fd0274d3e","slug":"aligarh-hathras-and-khurja-rpf-personnel-found-corona-virus-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: अलीगढ़, हाथरस और खुर्जा के आठ आरपीएफ कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: अलीगढ़, हाथरस और खुर्जा के आठ आरपीएफ कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
Thu, 23 Apr 2020 11:58 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला जंक्शन पर तैनात एक रेलवे अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए अलीगढ़, हाथरस और खुर्जा के आरपीएफ पोस्ट के जिन आठ कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे, बुधवार देर रात उनकी रिपोर्ट आ गई। जेएन मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में सभी आठ कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
आरपीएफ अलीगढ़ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर के मुताबिक अलीगढ़, हाथरस, खुर्जा पोस्ट के एक-एक सिपाही की ड्यूटी 13 अप्रैल को टूंडला जंक्शन पर लगी थी। इस दौरान वह वहां के एक अधिकारी के संपर्क में आए गए। उक्त अधिकारी की तबीयत खराब होने पर जांच कराई गई तो 18 अप्रैल को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
हाथरस, खुर्जा, अलीगढ़ पोस्ट के सिपाही ड्यूटी के दौरान अधिकारी के संपर्क में आए थे। सिपाहियों ने पूछताछ में बताया था कि वह भी अन्य स्टाफ के संपर्क में आए थे। इस पर अलीगढ़ पोस्ट के एक दरोगा सहित चार सिपाही, हाथरस के दो सिपाही और खुर्जा के एक सिपाही को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
इन सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल डाक्टरों ने सभी को 14 दिन की आइसोलेशन अवधि को पूरा कराने का निर्देश दिया है।