फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Haridwar Dubey arrived to take stock of the preparations for Amit Shah's meeting

अलीगढ़ : अमित शाह की सभा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हरिद्वार दुबे

Tue, 28 Dec 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Haridwar Dubey arrived to take stock of the preparations for Amit Shah's meeting
तालानगरी पर केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते कमिश्नर गौरव दयाल, डीआईजी दीपक क? - फोटो : CITY OFFICE
गृह मंत्री अमित शाह 30 दिसंबर को तालानगरी स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूर्व मंत्री एवं राज्य सभा सांसद हरिद्वार दुबे सोमवार को पहुंचे। सभा स्थल के समीप स्थित गेस्ट हाउस कलश को कैंप कार्यालय बनाया गया है। यहीं पर नेता एवं कार्यकर्ता रुककर तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन

जनसभा स्थल पर जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, विधायक रवेंद्र पाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, अनिल पाराशर, पूनम बजाज, हेमंत राजपूत, अनीता जैन, आदि ने विधि विधान से भूमि पूजन किया। राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे भी तैयारियों का जायजा लेने पहुंच गए हैं। वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी बातचीत की। आरटीओ के अधिकारियों से वाहनों के संबंध में बातचीत हुई। जन सभा स्थल के समीप स्थित कलश को कैंप कार्यालय बनाया गया है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि 400 से अधिक बसों के आने की उम्मीद है। बसों एवं वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गौरव शर्मा, अवध सिंह, वैभव गौतम, सुशील मित्तल, हिमांशु शर्मा, प्रतीक चौहान आदि मौजूद थे। अमित शाह की जन सभा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कराने के लिए विधान सभा स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के सह संगठन मंत्री कर्मवीर मंगलवार को अलीगढ़ पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed