फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Half a dozen kiosks burnt in Swarna Jayanti Nagar, chaos

अलीगढ़ : स्वर्ण जयंती नगर में आधा दर्जन खोखे जले, अफरातफरी

Sun, 20 Mar 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Half a dozen kiosks burnt in Swarna Jayanti Nagar, chaos
स्वर्ण जयंती नगर मोड़ पर स्थित फल, सब्जी और चाय की दुकान में लगी आग। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
स्वर्ण जयंती नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात किसी खुराफाती ने गरीबों की होली की खुशियों को पलीता लगा दिया। यहां लकड़ी के खोखों में आग लगा दी, जिससे आधा दर्जन खोखे जलकर राख हो गए। इस खबर पर इन खोखों के संचालक परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खबर पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। मगर तब तक जलकर सब कुछ राख हो गया। इस संबंध में क्वार्सी थाने में तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। स्वर्ण जयंती नगर कॉलोनी में अंग्रेजी शराब के ठेके के बराबर खाली प्लाट के पास आधा दर्जन से अधिक खोखे व टपरी लगी थीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को होलिका दहन की मध्य रात किसी खुराफाती तत्व ने इनमें से एक खोखे के तिरपाल में आग लगा दी और कुछ ही देर में इस आग की चपेट में आकर आधा दर्जन खोखे जलकर राख हो गए। इस बीच किसी राहगीर की सूचना पर लैपर्ड पहुंच गई और खोखा संचालक भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक सब कुछ जल गया। इस आग में मिथिलापुरी के गोपाल की सब्जी की दुकान, किशनपुर के जितेंद्र की चाय की दुकान, संजय की चाय की दुकान, सुरेंद्र की फल की दुकान व लक्ष्य नगर के आशू की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान जलकर राख हो गई।
सुबह होने पर इन परिवारों की महिलाएं तक यहां पहुंच गईं और त्योहार पर हुए इस नुकसान को लेकर रोती बिलखती देखी गईं। इधर, इस घटना के संबंध में क्वार्सी थाने में गोपाल की ओर से तहरीर दी गई है, जिसमें अज्ञात आरोपी पर कार्रवाई का अुनरोध किया गया है। इस मामले में कोल क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर ने भी पुलिस को ऐसी हरकत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। इंस्पेक्टर के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपी को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।

आगरा रोड पर चलती स्कूटी में लगी आग
शुक्रवार दोपहर होली खेलने में व्यस्त लोग आगरा रोड पर उस समय हैरान रह गए, जब चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। लोगों के शोर पर स्कूटी चला रहे व्यक्ति का उस ओर ध्यान गया और वह स्कूटी छोड़कर साइड में भाग गया। बाद में पता चला कि गरमी में किसी स्पार्क की वजह से स्कूटी में आग लगी। हालांकि लोगों की मदद से आग को बुझा लिया गया। मगर कुछ देर को वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed