फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Govardhan Puja was done with great pomp, Annakoot distributed by offering bhog

अलीगढ़: धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, भोग लगाकर बांटा अन्नकूट

Sat, 06 Nov 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Govardhan Puja was done with great pomp, Annakoot distributed by offering bhog
एसएमबी इंटर कॉलेज में ब्रजस्थ मिथिलांचल परिषद द्वरा गोवर्धन महाराज के पूजन में उपस्थित एमएलसी ड - फोटो : CITY OFFICE
दीपावली के अगले दिन शुक्रवार को जनपद में धूमधाम से गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। लोगों ने गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज बनाकर विभिन्न तरीकों से सजाया। परिजनों के साथ मिलकर लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। दोपहर में अन्नकूट प्रसादी लगाकर लोगों में वितरण किया। शाम को सामूहिक पूजा-अर्चना के बाद गोवर्धन पूजा संपन्न हुई।
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थीं। गाय के गोबर पाने के लिए लोगों में होड़ सी मची रही। सुबह से ही श्रद्धालु गोशाला और आसपास के गोपालकों के यहां गोबर लेने पहुंचे। इसके बाद घर पर गोबर से गोवर्धन महाराज की प्रतिकृति बनाई। खील-बताशे, फूल माला आदि से उनको सजाया।
विज्ञापन

गोवर्धन महाराज का स्वरूप तैयार होने पर पूजा अर्चना की शुरुआत हुई। उधर, महिलाओं ने सुबह से अन्नकूट प्रसादी की तैयारियां प्रारंभ कर दी थीं। विभिन्न पकवान और अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया, जबकि शाम को पूजा-अर्चना के लिए पूजा स्थल को रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न गली-मोहल्ले की कॉलोनी स्थित घरों के साथ अपार्टमेंट और मंदिरों में गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। श्रद्धालु एकत्रित होकर गोवर्धन महाराज को भोग प्रसादी लगाई और उनकी आरती उतारी। भजन-कीर्तन कर परिक्रमा की और पूजन संपन्न हुआ। गोवर्धन पूजा के दौरान शहर में जगह-जगह आतिशबाजी भी हुई। देर रात तक गोवर्धन महाराज के जयकारे आयोजन स्थलों पर गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed