फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh girls also become Beauty Queen

अलीगढ़ की लड़कियां भी बनेंगी ब्यूटी क्वीन

Tue, 25 Oct 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Tue, 25 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh girls also become Beauty Queen
The program features present in life - फोटो : amar Ujala
शहर के जिम अभी तक सेहत और फिटनेस को बढ़ावा दे रहे थे। लेकिन अब इससे और आगे बढ़ते हुए फिटनेस सेंटर सौंदर्य प्रतियोगिताओं के लिए भी महिलाओं और युवतियों को तैयार करेंगे।
विज्ञापन


मिसेज यूनाइटेड नेशन पर्सनेलिटी 2016 की विजेता डॉ. प्रीती पानवार सोलंकी 25 दिसंबर से जिंदगी लाइफ और आईएम क्वीन प्रोग्राम के माध्यम से इसका प्रशिक्षण देंगी।
विज्ञापन


जिंदगी फिटनेस फार आल कार्यक्रम के तहत सोमवार को बन्ना देवी स्थित क्रिश्चियन कालोनी में जिंदगी फिटनेस सेंटर पर महापौर शकुंतला भारती ने दीप प्रज्जवलित करके उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी डायरेक्टर दीप्ती गुप्ता ने बताया कि  जिंदगी लाइफ  और आइएम क्वीन ट्रेनिंग कार्यक्रम से स्वस्थ रहने का आसान एवं वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित तरीका बताया जाएगा। साथ ही मिस और मिसेज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर सकें।

डॉ. प्रीति पानवार सोलंकी ने कहा कि स्वस्थ रहने रे लिए व्यायाम के साथ-साथ अपनी दिनचर्या एवं खान पान पर भी ध्यान देना चाहिये।  कार्यक्रम का संचालन एएमयू जिमनेजियम कोच मजहर-उल-कमर ने किया।


इस मौके पर भारत विकास परिषद की प्रांतीय महिला चेयरपर्सन लता गुप्ता, डा. दिव्या लहरी, पूजा सोमानी, पूनम पाली, रशमी सुहृदय, उमा गुप्ता, सुनीता वार्ष्णेय, डा. दिनेश गुप्ता , कुमारी किरन , भगत सिंह बाबा , मो. उबैदुल्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed