फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh girl two killed two injured due to roof collapse in Etah

Aligarh News: एटा में मकान की छत गिरने से अलीगढ़ की युवती समेत दो की मौत, दो घायल

Sat, 11 Mar 2023 06:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 06:49 PM IST
सार

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चिलासनी निवासी संजय कुमार के पुराने मकान की छत तेज आवाज के साथ छत गिर गई। आवाज सुनकर नींद टूटी और देखा तो चारों छत के मलबा में दब चुके थे।

विज्ञापन
Aligarh girl two killed two injured due to roof collapse in Etah
शव प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चिलासनी निवासी संजय कुमार के पुराने मकान की छत शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना के नसीर कस्बा जलाली निवासी 19 वर्षीय भांजी सोनम और पांच माह की गर्भवती पत्नी सुमन देवी (30) की मौत हो गई। जबकि पुत्र प्रिंस (11) और कार्तिक (8) घायल हुए हैं।

विज्ञापन


संजय कुमार ने बताया कि भांजी सोनम होली से पहले ही दो मार्च को घर बुला ली गई थी। होली के दूसरे दिन पूर्णागिरि देवी के दर्शन करने के लिए पत्नी, बेटों और भांजी के साथ चले गए थे। यहां से शुक्रवार की रात को करीब एक बजे घर लौटकर आए। थकान अधिक होने के चलते सभी लोग लेटने के बाद ही गहरी नींद में सो गए। बताया कि वह कमरे के बाहर पड़े टीनशेड में लेटा हुआ था, जबकि पत्नी, दोनों बेटे और भांजी कमरे में थे। 
विज्ञापन


अचानक से आधे घंटे बाद ही तेज आवाज के साथ छत गिर गई। आवाज सुनकर नींद टूटी और देखा तो चारों छत के मलबा में दब चुके थे। इधर आवाज ग्रामीण भागकर आए और पुलिस को भी सूचना दी गई। बताया चारों घायलों को रात में ही मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां भांजी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी को आगरा रेफर कर दिया। यहां इलाज शुरू किया गया लेकिन कुछ समय बाद ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रात में हादसा होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे, चारों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। युवती को मेडिकल कॉलेज में ही मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की आगरा में मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed