फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh girl accuses four men for assaulting her and making video police investigation going on

अलीगढ़ में युवती ने चार युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 07 Oct 2020 06:05 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 07 Oct 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Aligarh girl accuses four men for assaulting her and making video police investigation going on
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

अभी हाथरस गैंगरेप का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के एक गांव में दलित महिला ने गांव के ही चार लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी हुई शिकायत में कहा है कि उसे खेत पर जाते समय आरोपियों ने बाजरे के खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन


घटना का एक वीडियो बनाकर वायरल करने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं चारों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता अपने गांव के बाहर खेतों पर कार्य करने जा रही थी कि तभी गांव के ही चार अभियुक्तों ने उसे जबरन पकड़कर बाजरे के खेत में खींच लिया। वहां बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसका एक वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए चले गए। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा शिकायत मिलने के बाद पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया और संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश के लिए गांव में दबिश शुरू कर दी है।

बता दें कि इस घटना के बाद एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो और फोटो उक्त महिला का ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed