फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh gets state level cricket training hostel

Aligarh: क्रिकेटर रिंकू सिंह के शहर को मिला राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रेनिंग हॉस्टल, जल्द आएंगे स्टाफ-कोच

Sun, 29 Jun 2025 12:21 PM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 29 Jun 2025 12:21 PM IST
सार

महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 60 बेड का छात्रावास बनकर तैयार हो गया है। स्टेडियम में तीन मंजिला छात्रावास बनवाया गया है। छात्रावास के भूतल में वाहन पार्किंग, वार्डन का आवास होगा। पहली मंजिल पर आठ कमरे और भोजनालय होगा। दूसरी मंजिल पर 12 कमरे और मनोरंजन हॉल होगा।

विज्ञापन
Aligarh gets state level cricket training hostel
स्टेडियम में बना हॉस्टल - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिकेटर रिंकू सिंह के शहर अलीगढ़ को राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रेनिंग हॉस्टल मिला है। यह हॉस्टल अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में नए बने छात्रावास में जुलाई माल से शुरू होगा। शुरुआत में यहां राज्य स्तर पर चयनित होने वाले 30 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए रखा जाएगा। खेल निदेशालय ने इसकी स्वीकृति दे दी है। अभी तक यह क्रिकेट हॉस्टल मेरठ में था। लेकिन वहां बंद होने के बाद अब अलीगढ़ में शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन


महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 60 बेड का छात्रावास बनकर तैयार हो गया है। स्टेडियम में 579.63 लाख रुपये से तीन मंजिला छात्रावास बनवाया गया है। छात्रावास के भूतल में वाहन पार्किंग, वार्डन का आवास होगा। पहली मंजिल पर आठ कमरे और भोजनालय होगा। दूसरी मंजिल पर 12 कमरे और मनोरंजन हॉल होगा। एक कमरे में तीन-तीन खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था होगी। 
विज्ञापन


अभी तक यहां होने वाली प्रतियोगिताओं में बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को इस छात्रावास में ठहराने की योजना थी। मगर अब खेल निदेशालय ने इस योजना में बदलाव करते हुए इस नए छात्रावास में राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रेनिंग हॉस्टल खोलना तय किया है। निदेशालय से स्वीकृति मिलते ही यहां सामान खरीदना शुरू कर दिया गया है। जल्द कोच व अन्य स्टाफ की तैनाती होगी। जुलाई माह से इसे शुरू करने की योजना है। बताया गया है कि मेरठ के खेल ग्राउंड पर एथलेटिक ट्रैक बनाए जाने के चलते वहां से हॉस्टल अलीगढ़ लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है चयन प्रक्रिया

इस ट्रेनिंग हॉस्टल में 12 वर्ष से ऊपर के जिला स्तर से राज्य के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए खेल निदेशालय स्तर से भेजा जाएगा। उनकी चयन प्रक्रिया पहले जिला व फिर राज्य पर होगी।

ये होगा लाभ
अपने जिले में क्रिकेट ट्रेनिंग हॉस्टल शुरू होने पर यहां के खिलाड़ियों को दाखिले में आसानी हो सकेगी। वहीं यहां प्रोफेशनल कोच आने पर ट्रेनिंग हॉस्टल के अलावा वे कोच अन्य खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण दे सकेंगे। साथ में स्टेडियम का खेल ग्राउंड व पिच भी दुरुस्त रखेंगे।

ग्राउंड की नापजोख हुई

पिछले दिनों खेल निदेशालय की टीम ने यहां आकर स्टेडियम के खेल ग्राउंड की नापजोख पूरी की। इसके बाद ही निदेशालय ने यहां क्रिकेट हॉस्टल खोलने की संस्तुति दी है।

हमारे स्टेडियम में नए बने छात्रावास में तीस खिलाडिय़ों का क्रिकेट ट्रेनिंग हॉस्टल शुरू करने की योजना पर खेल निदेशालय ने स्वीकृति दे दी है। जुलाई से इसकी शुरूआत होगी। अब तक यह हॉस्टल पश्चिमी यूपी में मेरठ में था। मगर वहां बंद होने के कारण अलीगढ़ लाया जा रहा है।-राममिलन, जिला क्रीड़ा अधिकारी
यह अलीगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे अलीगढ़ के क्रिकेट खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ेगा। उन्हें आगे बढऩे का अवसर मिलेगा।-वसीम मिर्जा, क्रिकेटर
यह बहुत अच्छी खबर है। इससे हमारे यहां क्रिकेट सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। साथ में खिलाडिय़ों को भी नए अवसर मिलेंगे।-मयंक शर्मा, क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed