फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Ganpati will be immersed today without band instruments

अलीगढ़ : बैंड बाजे के बिना आज विसर्जित होंगे गणपति

Tue, 01 Sep 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Ganpati will be immersed today without band instruments
गणेश चतुर्थी पर स्थापित किए गए विघ्नों का हरण करने वाले गणपति को आज (मंगलवार) अनंत चतुर्दशी के उपलक्ष्य में विसर्जित किया जाएगा। कोरोना काल के चलते शांति से गणेश उत्सव आयोजित हुआ। सामूहिक कार्यक्रम भले ही न आयोजित हुए हों, लेकिन सामूहिक प्रतिमाएं जरूर स्थापित हुईं। कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में गणपति को लाए थे। डीजे, बैंड बाजे के बिना श्रद्धालु गणपति को विसर्जित करने जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि हर साल शहर में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता रहा है। गणपति विसर्जन वाले दिन तो शहर के अधिकांश मार्गों पर जाम के हालात रहते थे। गंगा घाट पर गणपति विसर्जन करने का एक मात्र रास्ता रामघाट रोड है। सबसे ज्यादा जाम रामघाट रोड पर शहर के अंदर रहता था। लेकिन इस बार बड़े सामूहिक आयोजन नहीं हुए। कुछ गली मोहल्लों में परंपरागत गणपति की प्रतिमा स्थापित की गईं। कई प्रतिमाएं समय समय पर पहले ही विसर्जित भी कर दी गई हैं। अब शेष बची प्रतिमाएं आज विसर्जित की जाएंगी। श्रद्धालु बैंड-बाजे, ढोल और डीजे के बिना ही गणपति का विसर्जन करेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने गणेश प्रतिमा विसर्जन अनुष्ठान किया
मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में चल रहा श्री गणेश उत्सव प्रतिमा के विसर्जन के साथ पूर्ण हुआ। विसर्जन के लिये ले जाने से पहले पुरोहित कमल कुमार शास्त्री ने मुख्य यजमान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल से मंत्रों के साथ पूजा रचना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरती हुई और भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में माया गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अनिल सिंह चौहान, प्रदीप रावत बिजेंद्र सिंह बघेल, ब्रजेश शर्मा, नितेश कुमार, शैलेन्द्र रावत, कामेश शर्मा, हेमप्रकाश सैनी, पिंकू बघेल, उमेश अग्रवाल, तेजप्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed