फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: From today pagoda will be under security, 18 sectors in the city

अलीगढ़ : आज से सुरक्षा घेरे में रहेंगे शिवालय, शहर में 18 सेक्टर

Sun, 17 Jul 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: From today pagoda will be under security, 18 sectors in the city
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

श्रावण मास के पहले सोमवार के लिए रविवार शाम से शहर के सभी प्रमुख शिवालयों पर पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और शहर को 18 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा रखी जाएगी। इसे लेकर शनिवार शाम एसपी सिटी ने अचलेश्वर और खेरेश्वर पर सुरक्षा इंतजाम देखे और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि इस दौरान शहर में कुल एक कंपनी आरएएफ, 3 कंपनी पीएसी व 100 सिपाही मंदिरों पर लगाए जाएंगे। वहीं तीन कंपनी पीएसी की और डिमांड की गई है। जो अभी मिली नहीं है। इसके अलावा शहर में रविवार रात दो बजे से डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी को अपनी ड्यूटी बता दी गई है।
विज्ञापन

आज से ये होगा डायवर्जन
- दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन दौरऊ मोड़ से खैर, इगलास होकर निकलेंगे।
- खैर की ओर से आने वाले भारी वाहन खैर से गोंडा की ओर, हल्के वाहन हरिदासपुर से होकर जाएंगे।
- मथुरा की ओर से आने वाले वाहन पुराने बाईपास से इगलास - गोंडा होकर जाएंगे।
- आगरा की तरफ से आने वाले वाहन वन चेतना केंद्र से दोनों ओर निकलेंगे।
- कानपुर की ओर से आने वाले वाहन सिकंदराराऊ और गोपी से डायवर्ट होंगे।
- रामघाट रोड के वाहन अतरौली से कासगंज की तरफ से जाएंगे।
- बुलंदशहर से आने वाले वाहन सुमेरा झाल, जवां से बरौली गभाना की ओर से रवाना होंगे।
- सारसौल से नादा पुल तथा खेरेश्वर की तरफ सभी भारी व चौपहिया वाहन प्रतिबंधित। यह ट्रैफिक भांकरी से नया बाईपास से अपने गंतव्य तक जा सकेगा। खैर जाने वाले भुकरावली से जिरौली होकर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रत्येक सोमवार व शिवरात्रि पर प्रात: 2 बजे से रोडवेज बसों का अलीगढ़ शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बाईपास होकर ही गुजरेंगी।
- खेरेश्वर चौराहे से नादा पुल की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
शहर में प्राइवेट बसों का संचालन इस प्रकार रहेगा
- अतरौली को आने जाने वाली प्राइवेट बसें तालानगरी से चलेंगी।
- कासिमपुर, संभल, पहासू की बसें एफएम टावर तिराहा से होगा।
- खैर की तरफ जाने वाली बसों का संचालन हरिदासपुर तिराहा से।
- अकराबाद की तरफ जाने वाली बसों का संचालन धनीपुर मंडी से।
- इगलास-सासनी की तरफ जाने वाली बसों का संचालन सासनी गेट से।
नो ट्रैफिक जोन
- सारसौल से नादा पुल से खेरेश्वर मंदिर तक।
- एटा चुंगी से दुबे पड़ाव तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed