फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: From February 4 to 6, the votes of the disabled and the elderly will be cast

अलीगढ़ : चार से छह फरवरी के बीच डाले जाएंगे दिव्यांगों व बुजुर्गों के वोट

Sun, 30 Jan 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: From February 4 to 6, the votes of the disabled and the elderly will be cast
विधानसभा सभा चुनाव 2022 में पहले चरण में होने वाले मतदान में सर्वप्रथम जिले के दिव्यांग एवं 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के वोटर पोस्टल वोट डालेंगे। इनके वोट चार से छह फरवरी के मध्य डलवाए जाएंगे। वोट डलवाने के लिए पोलिंग पार्टियां सीधे उनके घर पहुंचेंगी और उनका वोट डलवाकर सील पैक करेंगी।
विज्ञापन

इन सभी पोस्टल वोटों को ट्रेजरी में जमा कराया जाएगा। मतगणना वाले दिन ये वोट निकालकर सीधे मतगणना स्थल पर पहुंचाए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल वोट डलवाने की व्यवस्था की है ताकि इन वोटरों को वोटिंग वाले दिन लाइन में लगकर वोट डालने में होने वाली असुविधा से बचाया जा सके।
विज्ञापन

जिले में 607 दिव्यांग एवं 1223 बुजुर्ग वोटर हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीपी पाल ने बताया कि जिले में दस फरवरी को मतदान होना है। इससे पूर्व 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं की वोटिंग चार, पांच व छह फरवरी को करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका पोस्टल वोट डलवाने के लिए पोलिंग पार्टियां सीधे उनके घर पहुंचेंगी। वोट डलवाने के बाद उसे सील पैक किया जाएगा और मतपेटिकाओं को विधानसभावार सीधे कोषागार में रखवा दिया जाएगा। दस मार्च को होने वाली मतगणना वाले दिन सुबह ही यह मतपेटिकाएं मतगणना स्थल पर ले जाई जाएंगी। यहां इन वोटों की गिनती होगी। पोस्टल वोट डलवाने के लिए पूरे जिले में 115 टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed