फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Four get life imprisonment for killing a villager in a weed dispute

अलीगढ़ : मेड़ के विवाद में ग्रामीण की हत्या में चार को उम्रकैद

Sun, 17 Jul 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Four get life imprisonment for killing a villager in a weed dispute
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

इगलास के गांव सरकोरिया में मेड़ के विवाद में ग्रामीण की हत्या के चार दोषियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह फैसला एडीजे प्रथम मनोज कुमार अग्रवाल की अदालत से सुनाया गया है। सजा पाने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं।
अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी अमर सिंह तोमर के अनुसार, घटना 18 जुलाई 2016 की है। गांव के सोनू की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोप है कि वह अपने चाचा के दरवाजे पर चाचा ज्ञान सिंह के साथ बैठा था। तभी नामजद राधेश्याम, उसका बेटा भूरा, परिवार के सत्यपाल व श्रीचंद्र आए और चाचा के खेत की मेड़ काटने लगे। चाचा ने विरोध किया तो नामजदों ने लाठी, फरसा, तमंचा आदि से हमला कर दिया। बीचबचाव में वादी के पिता गिर्राज पर भी हमला किया गया।
विज्ञापन

इसी बीच भूरा ने अपने पिता के इशारे पर तमंचे से ज्ञान सिंह को निशाना बनाकर फायर झोंका, जिससे वह जख्मी हो गए। इसके बाद अन्य ग्रामीणों के आने पर हमलावर भाग गए। बाद में मेडिकल कॉलेज में ज्ञान सिंह की मौत हो गई। मुकदमे के आधार पर विवेचना करते हुए पुलिस ने चारों के खिलाफ चार्जशीट दायर की। मुकदमे के सत्र परीक्षण के दौरान चारों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद व 11-11 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। भूरा को पचास हजार रुपये अतिरिक्त जुर्माने से दंडित किया है। जुर्माना राशि में से 25 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed