{"_id":"610836528ebc3e83f31b11c2","slug":"aligarh-former-mp-ch-bijendra-singh-expressed-fear-of-danger-to-his-life-city-office-news-ali2697086155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह ने जताया जान को खतरे का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह ने जताया जान को खतरे का अंदेशा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने दो दिन पुरानी एक घटना का हवाला देकर खुद की जान को खतरा जताया है। उन्होंने इस संबंध में सोमवार को सासनी गेट थाने में एक तहरीर दी है और पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
आईटीआई रोड पर रहने वाले पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह ने तहरीर में कहा है कि वाकया 31 जुलाई की देर रात का है। उनके करीबी सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव कपिल शर्मा निवासी सासनी गेट उनके साथ सपा में सक्रिय हैं। उन्होंने अपनी सफारी गाड़ी पर पूर्व सांसद का नाम लिखवा रखा है। घटना वाली रात इगलास क्षेत्र से भ्रमण कर वे उसी सफारी से लौटे तो कपिल उन्हें उनके घर छोड़कर अकेले अपने घर जा रहे थे। तभी खिरनी गेट से स्विफ्ट कार ने कपिल का पीछा शुरू किया और आगरा रोड पर ओवरटेक कर रुकवा लिया। फिर उसमें से दो युवक उतरे, जिन्होंने कपिल के पास आकर पूछा सांसद जी कहां हैं। इस पर कपिल ने जवाब दिया कि वे अपने घर हैं। उन्हें मैं अभी छोड़कर आया हूं।
फिर उन दोनों युवकों ने कहा कि उनसे कुछ बात करनी हैं। गुड्डू भइया जेल में बंद हैं और बेहद परेशान हैं। कुछ सिफारिश करवानी है। इस पर कपिल ने कहा कि उनसे मोबाइल पर बात कर लो या घर चले जाओ। इसके बाद उन युवकों ने कपिल का परिचय पूछा और चले गए।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथी अन्य दो युवक स्विफ्ट के सामने ऐसे खड़े रहे, जिससे उस कार के नंबर दिखाई नहीं दे रहे थे। कपिल ने तत्काल पूरा वाकया बिजेंद्र सिंह को बताया। रविवार को बिजेंद्र सिंह ने फोन पर अधिकारियों को जानकारी दी। फिर सोमवार को सासनी गेट में खुद की ओर से तहरीर दी है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने पूर्व सांसद की ओर से तहरीर मिलने की बात स्वीकारते हुए कहा है कि मामले में तथ्यों की जांच की जा रही है। उसके आधार पर आगे कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
- वर्तमान में मैं विपक्ष में मजबूती से खड़ा हुआ हूं। इसी बात से बहुत से लोग परेशान होंगे। पूर्व में अपने जिले में मेरी विधानसभा इगलास से ही विधायक रहे पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या हो चुकी है। ऐसे में यह अंदेशा है कि कहीं कुछ लोग मेरे विषय में भी तो ऐसा ही नहीं सोच रहे। पुलिस को जानकारी दे दी है। एसपी सिटी व एसएसपी से मुलाकात में पूरा भरोसा मिला है।-चौ.बिजेंद्र सिंह, पूर्व सांसद