फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Forgetting small things, workers should gather for elections: Dinesh Sharma

अलीगढ़ : छोटी-छोटी बातें भूल चुनाव के लिए जुटें कार्यकर्ता : दिनेश शर्मा

Wed, 10 Nov 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Forgetting small things, workers should gather for elections: Dinesh Sharma
अलीगढ़ : मथुरा रोड सिंघारपुर स्थित सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ के अभिप्रेरणा कार्यक्रम में उप - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)।
विज्ञापन

हो सकता है कि आपकी समस्या सुनी नहीं गई हो या फोन नहीं उठा हो। आपकी किसी समस्या का समाधान नहीं हुआ हो, लेकिन इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देना है। प्रदेश व राष्ट्रहित में सभी को मिलकर काम करना है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर जुट जाएं। ये संदेश भाजपा के मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, महिला, किसान, पिछड़ा व अनुसूचित जाति वर्ग मोर्चा के प्रभारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दिया।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता ऐसे लोगों को भी अपने साथ जोड़ें जो सरकार के कार्यों से प्रभावित हैं। जिनको सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में नौकरियां रोजगार प्रदान किया है। उन लाभार्थियों को भी पार्टी से जोड़ें जिनको सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके साथ ही गांव-गांव पहुंचकर लोगों को पार्टी की नीतियां बताने का आह्वान किया। वहीं मतदाता सूची पर ध्यान रखने, युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, मतदाता सूची में नाम, फोटो आदि के संशोधन करवाने के टिप्स भी उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए। उधर उप मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले पूर्व शिक्षक विधायक व जिले प्रभारी श्रीचंद्र शर्मा ने मंडल अध्यक्षों से संवाद किया। कार्यकर्ताओं से संगठन की जानकारी ली और विधानसभा चुनाव में किस तरह से बूथ स्तर पर काम करना है इसके सुझाव दिए।
विज्ञापन

शिकायतों का अलग से निस्तारण का दिया भरोसा
इगलास। कुछ कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष समस्याएं रखनी की कोशिश की लेकिन उनको यह कहते हुए शांत करा दिया गया कि बैठक में शिकायत सत्र नहीं रखा गया है। संगठन के पदाधिकारियों, विधायकों व सांसद से अलग से बात कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं गोरई क्षेत्र की सड़कों का मुद्दा रखने के साथ ही डीएपी खाद की किल्लत की बात कुछ कार्यकर्ताओं ने रखी तो वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शांत रहने की बात कहते हुए उन्हें बिठा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed