{"_id":"6280077e4d04460c8a541035","slug":"aligarh-first-killed-father-in-law-then-killed-himself-by-consuming-poison-aligarh-news-ali291563814","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : पहले ससुर को मार डाला, फिर खुद जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : पहले ससुर को मार डाला, फिर खुद जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट क्षेत्र के इंदिरा नगर में झगड़े के दौरान दामाद ने पहले बुजुर्ग ससुर को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। फिर कुछ घंटे बाद खुद जहर खाकर जान दे दी। यह घटना शनिवार को साले की बरात लौटने के बाद हुआ। इसके बाद से शादी वाले परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुटी है।
घटनाक्रम के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग रामजीलाल काफी समय से बीमार हैं। शुक्रवार को उनके बेटे धर्मेंद्र की बरात कासगंज गई थी। शनिवार सुबह सकुशल बरात लौट आई। दोपहर को घर में खुशी का माहौल था। रामजीलाल की बेटी शशि भी आई हुई थी।
इसी बीच दामाद शिवकुमार वहां आया और शशि से झगड़ा करने लगा। पत्नी से मार पीट करने लगा। बीचबचाव में रामजीलाल आ गए। आरोप है कि गुस्से में शिवकुमार ने रामजीलाल को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर सिर के बल गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने रामजीलाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद शिवकुमार घर से गायब हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामजीलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामजीलाल के दूसरे बेटे गौरीशंकर ने अपने बहनोई शिवकुमार के खिलाफ तहरीर देकर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
शाम को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। तभी खबर मिली कि शिवकुमार ने गोंडा स्थित अपने घर पहुंचकर जहर खा लिया है। उसे वहां से परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर आए हैं, जहां उसकी मौत हो गई। इस सूचना पर पुलिस ने शाम को शिवकुमार का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
अंगूठी को लेकर था नाराज, नहीं आया था शादी में
परिवार ने पुलिस को जानकारी दी है कि शिवकुमार साले की शादी में अपनी ससुराल से अंगूठी मांग रहा था। इस पर बात नहीं बनी थी। इसी गुस्से में वह शादी में शामिल होने नहीं आया था। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि उस पर पहले से दस हजार रुपये उधार थे। अगर वह दस हजार रुपये वापस कर दे तो अंगूठी का इंतजाम कर दिया जाता। इसी विवाद के कारण वह गुस्से में शनिवार को बरात लौटने की खबर पर ससुराल पहुंचा और वहां अपनी पत्नी से झगड़ना शुरू कर दिया।
ससुर को धकियाने के बाद पत्नी का गला दबाया
पुलिस पूछताछ में पता चला कि ससुर को धकियाने के बाद जब शशि ने विरोध दर्ज कराया तो उसने शशि का बुरी तरह गला दबा दिया, जिससे महिला की हालत नाजुक हो गई और उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
खत्म किया जाएगा दामाद पर हत्या का मुकदमा
पुलिस के अनुसार आरोपी शिव कुमार की मौत के बाद पुलिस ने दामाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उसे खत्म किया जाएगा। इसके लिए अभी से लिखा पढ़ी शुरू कर दी है।
- दोपहर में पति पत्नी के बीच झगड़े में बीचबचाव में आए बुजुुर्ग की धक्का लगने से गिरने पर मौत हुई। उसका मुकदमा दामाद पर दर्ज किया गया। वह घटना के बाद से फरार था। अब शाम को दामाद ने गोंडा स्थित घर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। अब उसके शव का भी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। - कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी सिटी