{"_id":"6918a6259a47db8d6d097652","slug":"aligarh-first-digital-library-bhoomi-poojan-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: अलीगढ़ को मिली पहली डिजिटल लाइब्रेरी, हुआ भूमि पूजन, होंगी दो लाख डिजिटल-25 हजार फिजिकल किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: अलीगढ़ को मिली पहली डिजिटल लाइब्रेरी, हुआ भूमि पूजन, होंगी दो लाख डिजिटल-25 हजार फिजिकल किताबें
Sat, 15 Nov 2025 09:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 15 Nov 2025 09:41 PM IST
सार
मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत लगभग पांच करोड़ रुपये से इस लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को 12 माह में लाइब्रेरी का निर्माण पूरा कर इसे नगर निगम की सुपुर्दगी में देना है।
विज्ञापन
डिजिटल लाइब्रेरी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ के गूलर रोड पर बनने वाली पहली डिजिटल लाइब्रेरी में लगभग दो लाख डिजिटल और 25 हजार फिजिकल किताबें रखी जाएंगी। 15 नवंबर को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त ने गूलर रोड पर हैजा हॉस्पिटल के समीप इस लाइब्रेरी के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि दो तल की आधुनिक लाइब्रेरी को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर आई-सीसीसी से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत लगभग पांच करोड़ रुपये से इस लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को 12 माह में लाइब्रेरी का निर्माण पूरा कर इसे नगर निगम की सुपुर्दगी में देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें सिविल सर्विसेज, बैंक, नीट, इंजीनियरिंग, टीईटी अन्य प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर सकते है। मौके पर पार्षद पुष्पेंद्र जादौन, अनिल सेंगर, लाल सिंह, अगनलाल सेठी, करन माहौर, विनोद माहौर, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, मुख्य अभियंता बीके सिंह, एक्सईएन बिजेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद थे।